विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

व्हाइट हाउस में मिशेल अोबामा ने की अाखिरी खेती

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Thu, 07 Apr 2016 04:25 AM (IST)Updated: Thu, 07 Apr 2016 04:56 AM (IST)

अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल अोबामा ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में अाखिरी बार खेती की। किचन गार्डन में उन्होंने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

वाशिंगटन। अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल अोबामा ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में अाखिरी बार खेती की। किचन गार्डन में उन्होंने विस्कोंसिन, लुसियाना अौर कोलोराडो से अाए छात्रों के एक समूह के साथ सब्जियों के नए पौधे लगाए। राष्ट्रपति बराक अोबामा के कार्यकाल में व्हाइट हाउस में अायोजित यह अाठवीं सामुदायिक खेती थी। अगले साल जनवरी में उनका कार्यकाल पूरा हो जाएगा अौर वे अपने परिवार के साथ व्हाइट हाउस से विदा हो जाएंगे।

इस मौके पर 52 वर्षीय मिशेल ने उम्मीद जताई की किचन गार्डन को उसके बाद व्हाइट हाउस में अाने वाला प्रथम परिवार भी संभाल कर रखेगा। इस गार्डन की शुरुअात मिशेल ने ही व्हाइट हाउस में अाने के बाद की थी। इसे वह मेरा बच्चा कहकर पुकारती है। यहां उगाई जाने वाली सब्जियों का ही इस्तेमाल व्हाइट हाउस में होता है।

मिशेल ने बताया की जिस मकसद से इसकी शुरुअात की थी वह इससे कहीं अागे गया। इससे खान-पान को लेकर देश में राष्ट्रीय बहस शुरु हुई। साथ ही सामुदायिक बागवानी के प्रति लोगों की रुचि बढ़ी। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि व्हाइट हाउस में यह अाखिरी मौका नहीं है जब खेती की गई है। अाने वाले समय में भी यहां एेसे प्रशासक अाएंगे जो इसे जारी रखकर व्हाइट हाउस की परंपरा का हिस्सा बनाएंगे।

पढ़ेंः मिशेल ओबामा ने क्यूबा में पहना कश्मीरी गाउन