विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मोदी की तरह आर्थिक योजनाओं का खाका तैयार करें अगले अमेरिकी राष्ट्रपति'

By kishor joshiEdited By:
Published: Mon, 30 May 2016 11:39 AM (IST)Updated: Mon, 30 May 2016 04:59 PM (IST)

प्रमुख वैश्विक कंपनी सिस्को के अध्यक्ष ने कहा है कि अगले अमेरिकी राष्ट्रपति को भारत के पीएम मोदी से प्रेरणा लेनी चाहिए।

News Article Hero Image

न्यूयार्क (पीटीआई)। प्रमुख टेक्नोलॉजी कंपनी सिस्को के चैयरमैन जॉन चैम्बर्स ने कहा है कि अगले अमेरिकी राष्ट्रपति को देश की अर्थव्यवस्था में सुधार लाने के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरणा लेकर योजनाओं का निर्माण करना चाहिए। चैम्बर्स ने भारत में विनिर्माण और रोजगार बढ़ाने के लिए पीएम मोदी द्वारा शुरू की गए 'मेक इन इंडिया' और 'स्टार्टअप इंडिया' जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं का हवाला दिया।

पढ़ें;इस परियोजना के उद्धाटन के लिए मोदी का ब्रेसबी से इंतजार कर रहा है काबुल

चैम्बर्स ने कहा कि राष्ट्रपति पद के चुनाव में उम्मीदवारी को लेकर जिस तरह के रूझान आ रहे है उससे लगता है कि रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप अगले राष्ट्रपति बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगला राष्ट्रपति किसी भी दल का हो लेकिन उसे अमेरिका अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने, तकनीक का फायदा उठाने और रोजगार पैदा करने के लिए ठीक उसी तरह कार्य करना चाहिए जैसे भारत में वहां के पीएम मोदी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, "मेरे हिसाब मुख्य मुद्दा यह है कि अगले राष्ट्रपति को पीएम मोदी जो कर रहे हैं उससे प्रेरणा लेनी चाहिए, जो जून के पहले सप्ताह में यहां आ रहे हैं।" चैम्बर्स ने ये बातें ब्लूमबर्ग ब्रेकवे सम्मेलन के दौरान कहीं जिसका आयोजन 25 मई को किया गया था। उन्होंने कहा कि मोदी 7-8 जून को अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करेंगे और वह "डिजिटल इंडिया, और 6-7 फीसद की दर से नहीं बल्कि 10-11 फीसद की दर से बढ़ने वाली दुनिया की सबसे तेज अर्थव्यवस्था के बारे में भी बताएंगे।"

पढ़ें- 5 देशों की यात्रा पर जाएंगे पीएम मोदी, स्विटजरलैंड से काले धन पर बात संभव