विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लीबिया के प्रधानमंत्री अगवा, कई घंटे बाद रिहा

By Edited By:
Published: Thu, 10 Oct 2013 10:32 AM (IST)Updated: Thu, 10 Oct 2013 04:59 PM (IST)

त्रिपोली। लीबिया के पूर्व विद्रोहियों ने प्रधानमंत्री अली जेदान को अगवा करने के कई घंटों बाद रिहा कर दिया। विद्रोहियों ने अमेरिकी सील कमांडो द्वारा अलकायदा के एक शीर्ष कमांडर को पकड़ने के लिए चलाए गए अभियान का बदला लेने के लिए गुरुवार तड़के प्रधानमंत्री को राजधानी त्रिपोली स्थित एक होटल कोरिनथिया से अगवा कर लिया था।

News Article Hero Image

त्रिपोली। लीबिया के पूर्व विद्रोहियों ने प्रधानमंत्री अली जेदान को अगवा करने के कई घंटों बाद रिहा कर दिया। विद्रोहियों ने अमेरिकी सील कमांडो द्वारा अलकायदा के एक शीर्ष कमांडर को पकड़ने के लिए चलाए गए अभियान का बदला लेने के लिए गुरुवार तड़के प्रधानमंत्री को राजधानी त्रिपोली स्थित एक होटल कोरिनथिया से अगवा कर लिया था।

पढ़ें: लीबिया को लोकतंत्र से रूबरू करवाना चाहते हैं जिदान

लीबिया में खूनी संघर्ष

घटनास्थल पर मौजूद एक सूत्र ने बताया कि जिस इमारत में प्रधानमंत्री को अगवा कर रखा गया था, उस पर प्रदर्शनकारियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाई। वे अपहर्ताओं से प्रधानमंत्री को रिहा करने की मांग कर रहे थे। पूर्व विद्रोही सरकार द्वारा समर्थित एक समूह मिलिशिया के ही सदस्य हैं, जिसे त्रिपोली की रक्षा के लिए गठित किया गया था। 42 वर्षीय तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी को अपदस्थ किए जाने के दो साल बाद भी लीबिया में शांति और स्थायित्व नहीं आया है। ताजा घटना देश में व्यापक अराजकता की तस्वीर बयां करती है।

कमजोर केंद्र सरकार व सशस्त्र बल विद्रोहियों और इस्लामी चरमपंथियों को नियंत्रण में रखने के प्रयासों में लगे हुए हैं। पांच दिन पहले ही अमेरिकी सील कमांडो ने अलकायदा के शीर्ष कमांडर नाजीह अब्दुल हमीद अल-रुकाई उर्फ अनस अल-लिबि को पकड़ा था।

मिलिशिया ने कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी के एक बयान के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री जेदान का अपहरण किया। केरी ने अपने बयान में कहा था कि लीबियाई सरकार को अमेरिकी सील कमांडो के अभियान की पूरी जानकारी थी। त्रिपोली के जिस होटल से प्रधानमंत्री का अपहरण किया गया था, उसे सबसे सुरक्षित जगहों में से एक माना जाता है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।