विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

म्यूनिख हमला: 18 साल का लड़का था हमलावर, जानें, हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें

By Manish NegiEdited By:
Published: Sat, 23 Jul 2016 08:41 AM (IST)Updated: Sat, 23 Jul 2016 08:56 AM (IST)

शुक्रवार को जर्मनी के म्यूनिख शहर में अंधाधुंध फायरिंग हुई। इस हमले में 9 लोगों की मौत हो गई।

News Article Hero Image

बर्लिन, (वेब डेस्क)। म्यूनिख के ओलंपिया मॉल में एक हमलावर ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर 9 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली। पुलिस ने बताया कि इस घटना में कई घायल भी हुए हैं। जानिए, म्यूनिख हमले से जुड़ी 10 खास बातें।

1. हमलावर ने मैक्डॉनल्ड रेस्टोरेंट पर ओपन फायरिंग की। इसके बाद हमलावर ओलंपिक स्टेडियम के पास मॉल में घुसने से पहले लगातार फायरिंग करता रहा।

2. हमलावर की पहचान ईरानी मूल के जर्मन नागरिक के तौर पर हुई है। उसकी उम्र 18 साल थी।

जर्मनी: म्यूनिख गोलीबारी में 9 की मौत, हमलावर ने खुद को भी मारा

3. जर्मनी के विदेश मंत्री फ्रैंक वाल्टर स्टीन्मीयर ने कहा कि "हमला किस उद्देश्य से किया गया इसका पता नहीं चल सका है। हमारे पास अभी भी बड़े सुराग हाथ नहीं लगे हैं।"

4. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मैक्डॉनल्ड के पास काले कपड़ों में खड़ा एक शख्स दिख रहा है और वो लोगों पर लगातार गोलियां बरसा रहा है।

5. चश्मदीद गवाहों का हवाला देते हुए पुलिस ने हमले में तीन संदिग्धों का हाथ होने की आशंका जताई है।

6. म्यूनिख पुलिस ने ट्वीट कर कहा "शॉपिंग सेंटर में एक बड़ा पुलिस ऑपरेशन चलाया जा रहा है।" पुलिस ने लोगों को इस इलाके से दूर रहने की सलाह दी है।

7. मॉल के एक कर्मचारी ने फोन पर रॉयटर्स को बताया "हमलावर ने कई गोलियां चलाई, डरे-सहमे कई लोग मॉल में छिपे हुए हैं। पुलिस इन लोगों को ओलंपिया मॉल से बाहर निकाल रही है।"

8. इस हमले में किसी भारतीय के हताहत होने की खबर नहीं है। जर्मनी में भारतीय राजदूत गुरजीत सिंह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

9. यह शॉपिंग सेंटर म्यूनिख ओलिंपिक स्टेडियम के पास ही स्थित है, जहां 1972 के ओलिंपिक खेलों के दौरान फिलिस्तीनी चरमपंथी समूह 'ब्लैक सेप्टेंबर' ने 11 इस्राइली एथलीटों को बंधक बनाकर मार डाला था।

10. इससे पहले अफगानिस्तान के 17 वर्षीय एक शरणार्थी ने ट्रेन में यात्रियों पर कुल्हाड़ी और चाकू से हमला किया था। हमले के बाद किशोर ने भागने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान पुलिस ने उसे मार गिराया। इस हमले में पांच लोग घायल हुए थे।

जर्मनी ट्रेन में कुल्हाड़ी से वार के जुड़े पाकिस्तान से तार

फ्रांस में आतंकी हमला! जश्न मना रहे लोगों को ट्रक ने कुचला, 84 की मौत