विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तर कोरिया ने नौसैनिक बेड़े को बर्बाद करने वाली बनाई मिसाइल

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Fri, 09 Jun 2017 03:48 PM (IST)Updated: Fri, 09 Jun 2017 03:50 PM (IST)

इस मिसाइल सिस्टम को उत्तर कोरिया के प्रतिबंधित नेशनल एकेडमी ऑफ डिफेंस साइंसेज ने विकसित किया है।

उत्‍तर कोरिया ने नौसैनिक बेड़े को बर्बाद करने वाली बनाई मिसाइल
उत्‍तर कोरिया ने नौसैनिक बेड़े को बर्बाद करने वाली बनाई मिसाइल

सियोल, आइएएनएस। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की योजना खास तरह के हथियार विकसित करने की है। गुरुवार का एंटी शिप क्रूज मिसाइल परीक्षण इसी दिशा में उठाया गया कदम था। इसके जरिये उत्तर कोरिया ने दुश्मन देश के किसी भी नौसैनिक बेड़े को बर्बाद करने की क्षमता हासिल कर ली है।

इस मिसाइल सिस्टम को उत्तर कोरिया के प्रतिबंधित नेशनल एकेडमी ऑफ डिफेंस साइंसेज ने विकसित किया है। उत्तर कोरिया की न्यूज एजेंसी केसीएनए के अनुसार तानाशाह ने इस मिसाइल सिस्टम के परीक्षण का भी खुद निरीक्षण किया। आंकड़ों को देखा और उनके बारे में जानकारी की।

जापान सागर में किये गए परीक्षण में सभी मिसाइल अपने लक्ष्यों को भेदने में सफल रहे। ये मिसाइल पहले दो किलोमीटर की ऊंचाई तक गईं और इसके बाद जापान सागर में गिरने से पहले उन्होंने 200 किलोमीटर की दूरी तय की। उत्तर कोरिया का दावा है कि उसके हालिया परीक्षण से संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों का कहीं पर उल्लंघन नहीं हुआ है।

संयुक्त राष्ट्र ने हाल ही में केवल बैलेस्टिक मिसाइल के परीक्षण पर रोक लगाई है, जिसका परीक्षण उसने हाल के दिनों में नहीं किया है। गुरुवार को उत्तर कोरिया ने इस साल का अपना दसवां मिसाइल परीक्षण किया। इनमें 29 मई को किया गया मध्यम दूरी की बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण भी शामिल है।

ययह भी पढ़ें: इस महीने के अंत में पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे की संभावना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।