विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस महीने के अंत में पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे की संभावना

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Fri, 09 Jun 2017 10:18 AM (IST)Updated: Fri, 09 Jun 2017 10:19 AM (IST)

कहा जा रहा है कि व्‍हाइट हाउस में एक मीटिंग को लेकर अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी वाशिंगटन जाने वाले हैं।

इस महीने के अंत में पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे की संभावना
इस महीने के अंत में पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे की संभावना

वाशिंगटन, पीटीआई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत जल्‍द अमेरिकी दौरे पर होंगे। हालांकि किसी आधिकारिक तिथि का एलान नहीं किया गया है, मगर वह इस महीने के अंत में अमेरिका में होंगे। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने इसकी संभावना जताई है। मंत्रालय के प्रवक्‍ता हीथर नॉर्ट ने कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री की मेजबानी को लेकर अमेरिका उत्‍साहित है। यह दौरा संभवत: इस महीने के अंत में है।

कहा जा रहा है कि व्‍हाइट हाउस में एक मीटिंग को लेकर अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी वाशिंगटन जाने वाले हैं। ट्रंप प्रशासन के तहत उनकी यह पहली अमेरिकी यात्रा होगी। दोनों नेताओं ने अब तक फोन पर कम से कम तीन बार बातचीत की है। पूर्व अमेरिकी प्रशासन के अंतर्गत मोदी ने बराक ओबामा के साथ रिकॉर्ड आठ बैठकें की थीं। मोदी ने तीन बार वाशिंगटन की यात्रा की थी और ओबामा 2015 में गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्‍य अतिथि के रूप में अपने एतिहासिक भारत दौरे पर आए थे।

यह भी पढ़ें: अरब देशों के निशाने पर कतर, सामने आया आतंकवाद कनेक्‍शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।