विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कंसास में छात्रों व अध्यापकों को बंदूक रखने की अनुमति

By Ravindra Pratap SingEdited By:
Published: Sat, 01 Jul 2017 05:24 PM (IST)

यहां सरकारी भवनों में हथियार लाने की अनुमति संबंधी कानून चार साल पहले लागू हुआ था, लेकिन कॉलेज परिसर को इससे बाहर रखा गया था।

कंसास में छात्रों व अध्यापकों को बंदूक रखने की अनुमति
कंसास में छात्रों व अध्यापकों को बंदूक रखने की अनुमति

शिकागो, एएफपी। दुनियाभर में हो रहे आतंकी हमलों को देखते हुए अमेरिका के कंसास राज्य ने छात्रों और अध्यापकों को कॉलेज कैंपस में बंदूक रखने की अनुमति दे दी है। यहां सरकारी भवनों में हथियार लाने की अनुमति संबंधी कानून चार साल पहले लागू हुआ था, लेकिन कॉलेज परिसर को इससे बाहर रखा गया था।

सरकार की ओर से यह नया कदम कॉलेज कैंपस की सुरक्षा के लिए उठाया गया है। सरकार ने कुछ कानूनों के जरिये बंदूक के इस्तेमाल पर पाबंदियों को सख्त किया है, वहीं कुछ कानून से संभावित हमलों का शिकार होने वालों के लिए अपनी सुरक्षा में बंदूक का प्रयोग आसान किया है।

कंसास से पहले अरकंसास, जॉर्जिया और कुछ अन्य राज्यों में भी कॉलेज कैंपस में बंदूक रखने की अनुमति दी जा चुकी है। वहीं कैलिफोर्निया और दक्षिण कैरोलिना समेत 16 राज्यों में इस पर प्रतिबंध है। हालांकि कंसास के कानून के मुताबिक, अब भी विश्वविद्यालय बंदूक लाने पर प्रतिबंध लगा सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें कॉलेज के प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर की सुविधा देनी होगी।

यह भी पढ़ें: उत्तर कोरिया मामले में अमेरिका ने चीन पर बढ़ाया दबाव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।