विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिरोशिमा पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री, परमाणु हमले में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

By Atul GuptaEdited By:
Published: Mon, 11 Apr 2016 04:19 PM (IST)Updated: Mon, 11 Apr 2016 04:26 PM (IST)

पहली बार अमेरिका ने हिरोशिमा पर ही परमाणु हथियार का इस्तेमाल किया था। केरी इस शहर की यात्रा करने वाले अमेरिका के वरिष्ठतम अधिकारी बन गए हैं।

News Article Hero Image

हिरोशिमा। परमाणु हमले के करीब 7 दशक बाद पहली बार अमेरिकी विदेश मेंत्री ने इस घटना में मारे लए लोगों की याद में बनाए गए स्मारक का दौरा किया। कैरी ने सात औद्योगिक देशों यानि समूह-7 के अन्य विदेश मंत्रियों के साथ इस शांति संग्रहालय का दौरा किया और यहां पास ही स्थित पार्क में पत्थर से बने धनुषाकार स्मारक पर फूल चढ़ाए। केरी इस शहर की यात्रा करने वाले अमेरिका के वरिष्ठतम अधिकारी बन गए हैं।

कैरी ने इस अवसर पर सार्वजनिक तौर पर संबोधन तो नहीं दिया लेकिन इस दौरान वह जापानी विदेशमंत्री और हिरोशिमा के मूल निवासी फुमियो किशिदा की बांह थामकर उनके कान में कुछ कहते नजर आए।


इतिहास में पहली बार अमेरिका ने हिरोशिमा पर ही परमाणु हथियार का इस्तेमाल किया था और इस हमले में 1.4 लाख जापानी मारे गए थे।

पढ़ें-जॉन केरी की अफगान यात्रा के बाद धमाकों से दहला काबुल