विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पनामा गेट मामले में शरीफ की बेटी से भी हुई पूछताछ

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Wed, 05 Jul 2017 03:46 PM (IST)

मरयम शरीफ परिवार की आठवीं सदस्य हैं जिन्हें जेआइटी ने पूछताछ के लिए तलब किया। समिति उनके भाईयों हुसैन और हसन से कई बार पूछताछ कर चुकी है।

पनामा गेट मामले में शरीफ की बेटी से भी हुई पूछताछ
पनामा गेट मामले में शरीफ की बेटी से भी हुई पूछताछ

इस्लामाबाद, प्रेट्र : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरयम शरीफ पनामा पेपर लीक मामले की जांच कर रही समिति के सामने बुधवार को पहली बार पेश हुई। सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित संयुक्त जांच समिति (जेआइटी) शरीफ परिवार की विदेश में संपत्ति से जुड़े मामले की जांच कर रही है। 43 वर्षीय मरयम संघीय न्यायिक अकादमी पहुंचीं। यहीं पर जेआइटी का मुख्यालय बनाया गया है।

उनके साथ उनके पति मुहम्मद सफदर, भाई हसन व हुसैन नवाज के अलावा सूचना मंत्री मरयम औरंगजेब और प्रधानमंत्री के विशेष सहायक आसिफ किरमानी भी पहुंचे।

मरयम शरीफ परिवार की आठवीं सदस्य हैं जिन्हें जेआइटी ने पूछताछ के लिए तलब किया। समिति उनके भाईयों हुसैन और हसन से कई बार पूछताछ कर चुकी है। जबकि प्रधानमंत्री शरीफ ने 15 जून को अपना बयान दर्ज कराया था। उनके भाई और पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ से भी पूछताछ हो चुकी है।

सत्तारूढ़ पीएमएल-एन के नेताओं ने प्रधानमंत्री की बेटी को बुलाने के लिए जेआइटी की कड़ी निंदा की है। शाहबाज ने भी जेआइटी के फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि मरयम को बुलाना नैतिकता के लिहाज से ठीक नहीं है।

यह भी पढ़ें: पनामा केस: संयुक्त जांच दल के पास पेश होंगी शरीफ की बेटी मरियम नवाज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।