विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पनामा केस: संयुक्त जांच दल के पास पेश होंगी शरीफ की बेटी मरियम नवाज

By Monika minalEdited By:
Published: Wed, 05 Jul 2017 12:06 PM (IST)Updated: Wed, 05 Jul 2017 01:10 PM (IST)

हाई प्रोफाइल पनामा मामले में जांच कर रहे JIT के सामने आज पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज को पेश होना है।

पनामा केस: संयुक्त जांच दल के पास पेश होंगी शरीफ की बेटी मरियम नवाज
पनामा केस: संयुक्त जांच दल के पास पेश होंगी शरीफ की बेटी मरियम नवाज

इस्‍लामाबाद (एएनआई)। सुप्रीम कोर्ट द्वारा पनामा केस में जांच के लिए नियुक्त संयुक्त जांच दल के पास आज पहली बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी की पेशी होगी। जेआइटी ने मरियम को 5 जुलाई के पहले पेश होने के लिए कहा था। मरियम ने मंगलवार रात को सिलसिलेवार ट्वीट के जरिए जेआइटी के पास पेश होने के बारे बताया था ।

मरियम ने ट्वीट में कहा, प्रधानमंत्री शरीफ के 30 साल के राजनीतिक करियर में ऐसे कितने ही परीक्षा की घड़ी आयी है और अभी भी इसी दौर से वे गुजर रहे हैं। मुझे उनकी आंखों में स्पष्ट तौर से अपनी बेटी की चिंता नजर आ रही है। मैंने उनसे कहा है कि मैं आपकी बेटी हूं, आपने मुझे सिखाया है इसलिए न तो झुकेंगे, न ही दबाव में आएंगे और कोई भी मुझे अन्याय व अपराध के खिलाफ मजबूर नहीं करेगा। जेआइटी के पास पेशी दूंगी कानून के नियमों का पालन करूंगी जैसा कि आप हमेशा करते हैं।

मंगलवार को शरीफ के बड़े बेटे हुसैन नवाज जेआइटी के पास छठी बार पेश हुए वहीं छोटे बेटे हसन नवाज ने सोमवार को जेआइटी का सामना किया। वित्त मंत्री इशाक डार जो प्रधानमंत्री नवाज के छोटी बेटी के ससुर हैं, वे भी सोमवार को मामले में जेआइटी के पास उपस्थित हुए।

पनामा पेपर मामले में 20 अप्रैल को अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने एक जेआईटी का गठन किया था और कर चोरी के आरोपों में जांच के लिये जेआइटी को प्रधानमंत्री समेत उनके बेटों, बेटियों को जरूरत पड़ने पर तलब करने का अधिकार दिया था। पनामा पेपर के अनुसार कर चोरी के जरिये लंदन के रिहाइशी पार्क लेन इलाका में चार अपार्टमेंट खरीदे गये थे।

यह भी पढ़ें: पनामा पेपर्स लीक: मुश्किल में शरीफ की बेटी मरियम, पेशी का आदेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।