विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक हजार साल से भारत में रह रहे हैं यहूदी धर्म के लोग

By Ravindra Pratap SingEdited By:
Published: Wed, 05 Jul 2017 05:38 PM (IST)

भारत में स्थित यहूदी क्रांगनोर को स्थानीय यरुशलम का दर्जा देते हैं। उपहार का दूसरा सेट यहूदी समुदाय के कारोबार से संबंधित ताम्र पट्टिका है।

एक हजार साल से भारत में रह रहे हैं यहूदी धर्म के लोग
एक हजार साल से भारत में रह रहे हैं यहूदी धर्म के लोग

यरुशलम, प्रेट्र। यहूदी समुदाय के भारत से सदियों पुराने संबंधों को दर्शाने वाले दो सुबूत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इजरायली समकक्ष बेंजामिन नेत्यनाहू को उपहार के तौर पर दिये हैं। ये सुबूत केरल प्रदेश से जुड़े हुए हैं। ये करीब 1100 साल पुराने हैं।

उपहार का पहला सेट तांबे की वे प्लेट हैं जो कोच्चि के तत्कालीन हिंदू राजा चेरमन पेरुमल (इतिहास में भास्कर रवि वर्मा के नाम से भी प्रसिद्ध) ने यहूदी समुदाय के नेता को दी थीं। इन ताम्र पट्टिकाओं में नेता जोसेफ रब्बान को यहूदी समुदाय को राज्य की तरफ से दी गई सुविधाओं का उल्लेख है। यहूदी इतिहास के अनुसार बाद में यही जोसेफ रब्बान क्रांगनोर के शिंगली नामक स्थान के राजकुमार बने। क्रांगनोर वह स्थान है जहां पर यहूदी सदियों तक अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान के साथ स्वशासन में रहे। यहीं से वे कोच्चि और मालाबार गए।

भारत में स्थित यहूदी क्रांगनोर को स्थानीय यरुशलम का दर्जा देते हैं। उपहार का दूसरा सेट यहूदी समुदाय के कारोबार से संबंधित ताम्र पट्टिका है। इसमें यहूदी व्यापारियों को व्यापारिक सुविधाओं और उनके कारोबार के विवरण हैं। इसमें उन्हें कर इत्यादि की सुविधाओं और हिंदू राजा द्वारा कोल्लम में दी गई पूजाघर आदि की सुविधाओं का जिक्र है।

मोदी के योग के प्रति समर्पण से प्रभावित हैं नेतन्याहू

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के योग के प्रति समर्पण से वह प्रभावित हुए हैं। योग के जरिये भी दुनिया के दो लोकतांत्रिक देशों के संबंध मजबूत होंगे। नेतन्याहू ने कहा कि जल्द ही वह खुद भी योग करना शुरू करेंगे। मोदी ने मुझे बताया है कि शुरुआत किस आसनों से की जाए।

यह भी पढ़ें: पनामा गेट मामले में शरीफ की बेटी से भी हुई पूछताछ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।