विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जेहाद के समर्थन में पाकिस्तान में माहौल बना रहा आईएस

By Edited By:
Published: Wed, 03 Sep 2014 06:50 PM (IST)

क्रूर आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएस) पाकिस्तान में अपना प्रभाव बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। आइएस ने पेशावर और अफगानिस्तान के सीमाई प्रांतों में जेहाद का समर्थन करने के लिए पर्चे और पुस्तिकाएं बांटी हैं। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की एक खबर के अनुसार, पश्तो और दारी भाषा में तैयार 'फतह' के नाम से एक पुस्तिका को पेशावर के साथ-साथ शहर की सीमा से लगे अफगान शरणस्थलों में बांटा गया है।

News Article Hero Image

इस्लामाबाद। क्रूर आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएस) पाकिस्तान में अपना प्रभाव बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। आइएस ने पेशावर और अफगानिस्तान के सीमाई प्रांतों में जेहाद का समर्थन करने के लिए पर्चे और पुस्तिकाएं बांटी हैं।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून की एक खबर के अनुसार, पश्तो और दारी भाषा में तैयार 'फतह' के नाम से एक पुस्तिका को पेशावर के साथ-साथ शहर की सीमा से लगे अफगान शरणस्थलों में बांटा गया है।

पुस्तिका के लोगो के तौर पर मुहम्मद साहब के ऐतिहासिक निशान कलमा और एक बंदूक को रखा गया है। अखबार ने बताया कि कुछ प्रतियां पेशावर में काम करने वाले अफगानी पत्रकारों के पास भी गुप्त रूप से पहुंचाई गई हैं। आखिरी पन्ने पर छपा संपादक का नाम झूठा है जबकि इसके छापे जाने की जगह भी पता नहीं चली है। हक्कानी नेटवर्क और हिज्ब-ए-इस्लाम जैसे अफगान आतंकी समूह लंबे समय से छुपकर पेशावर में ऐसे पर्चे छपवाते और बंटवाते रहे हैं। पर्चे में आइएस ने इस्लामी खलीफा की स्थापना के लिए लोगों से जेहाद का समर्थन करने की अपील की है।

पढ़ें : आईएस ने दूसरे अमेरिकी पत्रकार को भी मौत के घाट उतारा

पढ़ें : वेस्ट यूपी में आईएसआई की सक्रीयता के संकेत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।