विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आतंकी संगठन आइएस ने सात वर्षीय बच्चे को दिया मृत्युदंड

By Rajesh KumarEdited By:
Published: Sat, 07 May 2016 06:01 AM (IST)Updated: Sat, 07 May 2016 06:10 AM (IST)

कुख्यात आतंकी संगठन आईएस ने फूटबॉल खेलते समय एक बच्चे को ईश्वर की शपथ लेने पर सरेआम मौत के घाट उतार दिया।

News Article Hero Image

बेरूत, आइएएनएस : फुलबॉल के खेल में ईश्वर के नाम पर शपथ लेने की वजह से इस्लामिक स्टेट (आइएस) के आतंकी समूह ने गुरुवार को एक सात वर्षीय बच्चे मुआज हसन को मृत्युदंड दे दिया।

स्थानीय न्यूज वेबसाइट 'एरान्यूज' के मुताबिक, हसन को आइएस के गढ़ रक्का में सैकड़ों लोगों की भीड़ के सामने मौत की सजा दी गई। दरअसल, हसन अपने दोस्तों के साथ फुटबॉल खेल रहा था और इस दौरान उसने ईश्वर के नाम पर शपथ ली। इसे खलीफा का अपमान मानते हुए आइएस की पुलिस ने उसे सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। एक कार्यकर्ता ने बताया कि शपथ लेने को खलीफा का अपमान माना जाता है, भले ही शपथ लेने वाले व्यक्ति की उम्र कुछ भी हो।

ये भी पढ़ें- अमेरिकी सैनिक ने आइएस के खिलाफ लड़ाई को बताया गैरकानूनी

बता दें कि सीरिया और इराक में अपने अधिकार वाले क्षेत्र में आइएस पिछले दो साल में सैकड़ों नागरिकों, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को मौत की सजा दे चुका है। माना जा रहा है कि पहली बार आइएस ने इतनी कम उम्र के बच्चे को मृत्युदंड दिया है।