यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मोसुल की लड़ाई में IS के आत्मघाती दस्तों के छक्के छुड़ा रहा 'कॉमर्शियल ड्रोन'
मोसुल की जंग में इराकी फौज ने आईएस के आत्मघाती हमले से बचने के लिए नई रणनीति चुनी है। इसके ...और पढ़ें

सलहिया (इराक), (एएफपी)। मोसुल पर कब्जे को लेकर इस्लामिक स्टेट और इराकी फौज के बीच छिड़ी जंग अब निर्णायक दौर में पहुंचती हुई दिखाई दे रही है। मोसुल एयरपोर्ट के नजदीक दोनों के बीच जबरदस्त घमासान मचा हुआ है। इस बीच आईएस के आत्मघाती हमले को देखते हुए इराकी फौज ने भी अपनी रणनीति में बदलाव कर लिया है। नई रणनीति के तहत आईएस के कार हमलों का सामना करने और उन्हें तहस-नहस करने के लिए इराकी फौज अब छोटे कॉमर्शियल ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है।
दुश्मन के मंसूबे ध्वस्त
कल की लड़ाई में इस नई तकनीक से इराकी सेना ने दुश्मन के कई मंसूबों को ध्वस्त कर दिया। मोसुल में दुश्मन से लोहा ले रहे मोहम्मद सलीह खुद इस कार्रवाई का गवाह भी बने। उन्होंने बताया कि आईएस के कार बम को खत्म करने के लिए पहले ड्रोन से उसकी जांच की गई। आत्मघाती होने का पता चलने के बाद उस पर हेलीकॉप्टर से हमला कर उस कार को नष्ट कर दिया गया। इसके तुरंत बाद ही इसी तरह की दूसरी कार का भी पता चला। इराकी फौज की 15वीं डिवीजन के मोहम्मद सलीह ने बताया कि इन हमलों में आईएस के चार आतंकी भी मारे गए हैं। वह अपनी बटालियन के साथ मोसुल के दक्षिण में दुश्मन से लोहा ले रहे हैं।
IS आतंकियों को इराकी पीएम की चेतावनी, जिंदा रहना हो तो डाल दो हथियार
कमर्शियल ड्रोन बन रहा इराकी फौज का कवच
उन्होंने बताया कि ड्रोन को आतंकियों की फ्रंट लाइन की तरफ लॉन्च किया जा रहा है और किसी ऊंचाई वाली जगहों से आतंकियों के ठिकाने का पता लगाया जा रहा है। इससे इराकी फौज को जहां आगे बढ़ने में मदद मिल रही है वहीं आईएस के मंसुबे बुरी तरह से विफल हो रहेे हैं। इसकी वजह से इराकी फौज को नुकसान भी कम पहुंच रहा है। सलीह बताते हैं कि लोकल डिवाइस वाली दुकानों पर पर मिलने वाला यह ड्रोन काफी सहायक साबित हो रहा है। इसकी कीमत यहां पर किसी आई फोन से भी कम है। कैमरे और चार रूटर्स की मदद से यह आसानी से अपने काम को अंजाम दे रहा है। वहीं इसका दूसरा लिंक हमारे हाथों में मौजूद मिनी कंप्यूटर या टैबलेट में होता है। यह करीब 150 मीटर या फिर 500 फीट के दायरे में बेहतर तस्वीरें उपलब्ध करा रहा है।
