यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ईरान परमाणु वार्ता की रूपरेखा से सहमत
ईरान व्यापक परमाणु समझौते के लिए दुनिया के छह ताकतवर देशों के साथ होने वाली वार्ता की रूपरेखा पर सहमत ...और पढ़ें

वियना। ईरान व्यापक परमाणु समझौते के लिए दुनिया के छह ताकतवर देशों के साथ होने वाली वार्ता की रूपरेखा पर सहमत हो गया है। अब अगले महीने वियना में दूसरे दौर की बातचीत होगी। एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में दो दिनों तक चली गहन वार्ता के बाद यह जानकारी दी।
पढ़ें : ईरान का परमाणु समझौते पर अमल शुरू
वियना में गत मंगलवार से ईरान, अमेरिका, फ्रांस, चीन, रूस, ब्रिटेन और जर्मनी के वार्ताकारों के बीच समझौते को लेकर वार्ता की रूपरेखा पर बैठक चल रही थी। ईरानी सरकारी न्यूज एजेंसी इरना ने उप विदेश मंत्री अब्बास अराची के हवाले से बताया कि वार्ता में शामिल सभी पक्षों के बीच व्यापक परमाणु वार्ता की रूपरेखा पर सहमति बन गई है। अगले दौर की वार्ता 15 मार्च के बाद वियना में होगी। इसके पहले अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आज की चर्चा रचनात्मक और उपयोगी रही। गौरतलब है कि ईरान के विवादास्पद परमाणु कार्यक्रम को लेकर गत नवंबर में अंतरिम समझौता हुआ था। अब दुनिया के छह ताकतवर देश उसके साथ दीर्घकालिक समझौते की कवायद में जुटे हैं।
