विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ईरान का परमाणु समझौते पर अमल शुरू

By Edited By:
Published: Mon, 20 Jan 2014 05:56 PM (IST)Updated: Tue, 21 Jan 2014 07:24 AM (IST)

ईरान ने वैश्विक शक्तियों के साथ हुए एतिहासिक परमाणु समझौते को अमल में लाते हुए अपनी संवेदनशील परमाणु गतिविधियों पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

तेहरान। ईरान ने वैश्विक शक्तियों के साथ हुए एतिहासिक परमाणु समझौते को अमल में लाते हुए अपनी संवेदनशील परमाणु गतिविधियों पर रोक लगा दी है। संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी संस्था आइएईए ने अपनी रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की है। इससे ईरान को यूरोपीय संघ और अमेरिकी प्रतिबंधों से आंशिक छूट मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

आइएईए ने अपनी रिपोर्ट में कहा, 'हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि ईरान ने 20 फीसद संवर्धित यूरेनियम के उत्पादन को स्थगित करने का काम शुरू कर दिया है। 20 जनवरी, 2014 से कई प्लांट्स से पांच फीसद से अधिक के संवर्धित यूरेनियम का उत्पादन रोक दिया है।' ईरान के साथ अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, फ्रांस, चीन और जर्मनी की गत वर्ष नवंबर में जेनेवा में हुई वार्ता के दौरान उसके विवादास्पद परमाणु कार्यक्रम पर अंतरिम समझौता हुआ था। समझौते के तहत ईरान को पांच फीसद से अधिक संवर्धित यूरेनियम के उत्पादन को रोकना होगा और बीस फीसद संवर्धित यूरेनियम को नष्ट करना होगा।

पढ़ें : परमाणु समझौते के बाद शुरू हुआ कठिन दौर

इसके बदले में वैश्विक शक्तियां ईरान को सोना और अन्य कीमती धातुओं में व्यापार और पेट्रोलियम पदार्थो के निर्यात की अनुमति देंगी। पश्चिमी देश ईरान से अपना परमाणु कार्यक्रम रोकने के लिए लगातार कहते आए हैं। उनका कहना है कि इसके माध्यम से ईरान परमाणु बम बनाने का प्रयास कर रहा है। वहीं ईरान का कहना है कि यूरेनियम संवर्धन कर वह अपने देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने चाहता है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर