विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुस्लिमों को शर्मिदा कर रहा इस्लामिक स्टेट: युधोयोनो

By Edited By:
Published: Thu, 21 Aug 2014 04:47 PM (IST)

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुसीलो बम्बंग युधोयोनो ने कहा है कि इस्लामिक स्टेट [आइएस ] के कामों से मुस्लिम धर्म को ...और पढ़ें

News Article Hero Image

सिडनी। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुसीलो बम्बंग युधोयोनो ने कहा है कि इस्लामिक स्टेट [आइएस ] के कामों से मुस्लिम धर्म को शर्मिदगी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मुस्लिम नेताओं से जोर देकर आग्रह किया कि वे कट्टरवाद को काबू में करने के लिए एक हों।

युधोयोनो ने आस्ट्रेलिया में एक इंटरव्यू में कहा कि सीरिया और इराक में बढ़ रही हिंसा भयावह है। उनके मुताबिक, यह बहुत खराब है और अब नियंत्रण से बाहर है। हम इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते। हम उन्हें इंडोनेशिया आने से रोकेंगे। एक दिन पहले ही इस्लामिक स्टेट के आतंकियों ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें वे अमेरिकी पत्रकार जेम्स फोले का सिर धड़ से अलग कर रहे हैं।

दुनिया की सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाले इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने आगे कहा कि हमारा देश मुस्लिम राष्ट्र नहीं है। हम सभी धर्मो का सम्मान करते हैं। उन्होंने अतिवाद से लड़ने के लिए दुनिया के सभी नेताओं को साथ आने के लिए कहा। उनके मुताबिक, मुस्लिम नेताओं समेत पूरी दुनिया के नेताओं के लिए ये नई चेतावनी है।

उन्होंने कहा कि इस्लामिक स्टेट के काम केवल मुस्लिमों के लिए निंदनीय ही नहीं बल्कि अपमानजनक हैं। उन्होंने बताया कि इंडोनेशियाई लोगों को आइएस के तरफ से उग्र विचारों वाले संदेश भेजे जा रहे हैं। 22.5 करोड़ मुस्लिम आबादी वाले इंडोनेशिया ने लंबे समय तक आतंकवाद से संघर्ष किया है।

पढ़ें: आइएस आतंकियों पर चौतरफा बरसे बम

पढ़ें: आइएस ने अमेरिकी पत्रकार का सिर कलम किया