विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ब्रिटेन में पीटे गए भारतीय

By Edited By:
Published: Tue, 06 May 2014 12:06 AM (IST)Updated: Tue, 06 May 2014 02:20 AM (IST)

ब्रिटेन में भारतीयों को अज्ञात हमलावरों ने अपना निशाना बनाया। बर्मिघम स्थित रेस्टोरेंट की कार पार्किंग के पास सात लोगों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लंदन। ब्रिटेन में भारतीयों को अज्ञात हमलावरों ने अपना निशाना बनाया। बर्मिघम स्थित रेस्टोरेंट की कार पार्किंग के पास सात लोगों ने क्रिकेट और बेसबॉल के बल्लों तथा लोहे की रॉड से पीटना शुरू कर दिया। हमले में 23 वर्षीय अकाउंटेंट प्रीत पनेसर और उसके दोस्त जगदीप सिरा को चोटें आई हैं। जगदीप को क्वीन एलिजाबेथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पनेसर का बड़ा भाई हरदीप हमले के दौरान अपनी पत्नी शैली और जगदीप की बहन जसप्रीत को वहां से बचाकर ले जाने में सफल रहा। हमलावर 18-25 वर्ष के एशियाई लड़के बताए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के जरिए पुलिस हमलावरों की पहचान करने में जुट गई है।

ब्रिटिश नेवी में पहली बार महिला नौसैनिकों की भर्ती

लंदन। ब्रिटिश नौसेना के 110 साल के इतिहास में पहली बार महिला नौसैनिकों की भर्ती की गई। महीनों ट्रेनिंग के बाद लेफ्टिनेंट मैक्सिन स्टाइल्स, अलेक्जांद्रा ओल्सन और पेनी टाकरे को सोमवार को नौसेना में शामिल हो गईं। रक्षा मंत्री फिलिप हैमंड ने इसे ऐतिहासिक दिन करार दिया है। महिला सबमरीनों की भर्ती पर लगी रोक को 2011 में हटा लिया गया था। लेफ्टिनेंट ओल्सन ने कहा कि उन्हें यह एक अनोखे परिवार जैसा लग रहा है। मुझे लग रहा है कि मैं 165 भाइयों के बीच उनकी छोटी बहन जैसी हूं। अन्य दोनों महिला नौसैनिकों ने भी अपने अनुभव साझा किए।

हांगकांग के नजदीक डूबा जहाज, 11 लापता

हांगकांग। हांगकांग के नजदीक चीन का एक कारगो जहाज दूसरे से टकराने के बाद समुद्र में डूब गया है। सोमवार सुबह हुई इस दुर्घटना में चालक दल के 11 सदस्य लापता हैं। इनकी तलाश के लिए हवाई और समुद्री बचाव अभियान शुरू किए गए हैं। चार हेलीकॉप्टर और चीन एवं हांगकांग के 20 जहाज एक द्वीप पो तोई के नजदीक डूबे हुए जहाज की तलाश में जुटे हुए हैं। हांगकांग टीवी की फुटेज में दुर्घटनास्थल पर तेल फैला हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने बताया कि जहाज के चालक दल में 12 लोग थे। इनमें से एक को पास से गुजर रही मछली पकड़ने वाली नाव ने बचा लिया। उसे मामूली चोट आई हैं।

सेलेब्रिटी ने किया ब्रुनेई के होटलों का बहिष्कार

कुआलालंपुर। ब्रुनेई के सुल्तान द्वारा देश में शरई कानून लागू करने के विरोध में वर्जिन समूह के संस्थापक रिचर्ड ब्रेंसन समेत कई सेलेब्रिटी ने ब्रुनेई के होटलों के बहिष्कार की घोषणा की है। बु्रनेई के सुल्तान हसनल बोल्किया ने बुधवार को घोषणा की थी कि देश में शरई कानून लागू करने का एलान किया था। ब्रेंसन ने कहा कि वर्जिन के कर्मचारी सुल्तान की डोरचेस्टर कलेक्शन लग्जरी होटल चेन में नहीं रुकेंगे। इनमें लंदन का द डोरचेस्टर और लॉस एंजिल्स का बेवर्ली हिल्स होटल शामिल है। ब्रेंसन ने अलावा कॉमेडियन स्टीफन फ्रे, एलन डीजेनर्स और टीवी होस्ट शेरन ऑसबोर्न ने भी इसी तरह के बहिष्कार की घोषणा कर दी है। अमेरिकी समूह फेमिनिस्ट मेजोरिटी फाउंडेशन ने बेवर्ली हिल्स में सालाना ग्लोबल महिला अधिकार पुरस्कार का आयोजन वहां नहीं करने का फैसला लिया है।

पाकिस्तानियों को देश से बाहर जाने से पहले पीनी होगी पोलियो खुराक

इस्लामाबाद। पोलियो पर नियंत्रण करने में नाकाम रहने की सजा पाकिस्तान को मिल गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि पाकिस्तानी नागरिकों को विदेश यात्रा करने से पहले पोलियो की दवा पीनी होगी। एक महीने पहले भारत ने भी यह कदम उठाया था। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, पाकिस्तान, कैमरून और सीरिया के नागरिक यदि चार हफ्ते से ज्यादा की विदेश यात्रा पर जाते हैं तो उन्हें पोलियो की दवा पीने का प्रमाणपत्र देना होगा। विदेश यात्रा के चार महीने से एक साल पहले के बीच में ही उन्हें दवा पीनी होगी। डब्ल्यूएचओ द्वारा गठित 21 सदस्यीय समिति की ने इन देशों पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की थी, जिसे मान लिया गया।

पढ़े: सिख प्रोफेसर के हमलावर पर घृणा अपराध का आरोप

हिंदू, मुस्लिम और सिख हो रहे हिंसा के शिकार: ओबामा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।