विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिख प्रोफेसर के हमलावर पर घृणा अपराध का आरोप

By Edited By:
Published: Sun, 20 Apr 2014 05:12 PM (IST)

न्यूयॉर्क। अमेरिका में एक सिख प्रोफेसर पर हुए हमले के मामले में एक 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

न्यूयॉर्क। अमेरिका में एक सिख प्रोफेसर पर हुए हमले के मामले में एक 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। उस पर घृणा अपराध के आरोप लगाए गए हैं। पिछले साल लोगों के एक समूह ने उन पर ओसामा व आतंकी कहते हुए हमला किया था।

न्यूयॉर्क पुलिस विभाग ने बताया कि क्रिस्टीयन मोरालेस को शुक्रवार रात गिरफ्तार किया गया। उस पर कोलंबिया यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ इंटरनेशनल एंड पब्लिक अफेयर्स के प्रोफेसर प्रभजोत सिंह पर हमले के संबंध में उत्पीड़न व घृणा अपराध के आरोप लगाए गए हैं। उसे शनिवार को अदालत में पेश किया गया। विभाग ने कहा कि वह एकमात्र व्यक्ति है, जिसे हिरासत में लिया गया है। इस मामले की जांच अभी जारी है।

हर्लेम में गत वर्ष 21 सितंबर को जब प्रोफेसर टहल रहे थे, तभी उन पर करीब 25-30 लोगों के एक समूह ने हमला कर दिया था। उन्हें खून से लथपथ हालत में अस्पताल ले जाया गया था। उनका जबड़ा टूटने की वजह से मुंह गया था। बाद में अस्पताल में इलाज के बाद वह स्वस्थ हो गए।

पढ़ें: अमेरिका में अब तक के हमलों पर नजर