विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारतीय ने बनाया गूगल से भी बेहतर सर्च इंजन

By Sudhir JhaEdited By:
Published: Sat, 22 Aug 2015 06:18 PM (IST)Updated: Sun, 23 Aug 2015 01:58 AM (IST)

कनाडा में रहने वाले भारतीय मूल के एक 16 वर्षीय किशोर ने दावा किया है कि उसका बनाया सर्च इंजन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

टोरंटो। कनाडा में रहने वाले भारतीय मूल के एक 16 वर्षीय किशोर ने दावा किया है कि उसका बनाया सर्च इंजन गूगल से 47 फीसद बेहतर नतीजे देता है। अनमोल तुकरेल नामक इस विद्यार्थी ने यह सर्च इंजन अपने हाई स्कूल के प्रोजेक्ट के तौर पर बनाया था। बाद में उसने इसे गूगल साइंस फेयर में भेजा।

अनमोल तुकरेल को इस सर्च इंजन का विचार पिछले वर्ष बेंगलुरु में एक कंपनी में इंटर्नशिप के दौरान आया। इस आधार पर उन्होंने गूगल के सर्च इंजन से आगे काम करना शुरू किया। तुकरेल के अनुसार अन्य सर्च इंजन जहां यूजर की लोकेशन और ब्राउजिंग के हिसाब से नतीजे बताते हैं, उसका सर्च इंजन यूजर की जरूरत के अनुसार सबसे सटीक सूचना उपलब्ध कराता है।

तुकरेल ने इस सर्च इंजन को बनाने के लिए एक कंप्यूटर, पायथन-लैंग्वेज का डेवेलपमेंट सिस्टम, एक स्प्रेडशीट प्रोग्राम और गूगल व न्यूयॉर्क टाइम्स की वेबसाइटों का प्रयोग किया। सर्च इंजन की सटीकता को परखने के लिए तुकरेल ने न्यूयॉर्क टाइम्स समाचार पत्र में सर्च इंजन पर इस साल छपे लेखों तक ही इसे सीमित रखा है।

अब पुरानी यादों को ताजा करेगा ‘गूगल फोटोज’

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।