विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारतीय मूल के अमेरिकी लेखक अखिल शर्मा को ब्रिटिश अवार्ड

By Sachin kEdited By:
Published: Tue, 24 Mar 2015 03:36 PM (IST)Updated: Tue, 24 Mar 2015 04:15 PM (IST)

भारतीय मूल के अमेरिकी लेखक व उपन्यासकार अखिल शर्मा के चर्चित उपन्यास 'फैमली लाइफ' को ब्रिटिश फोलियो पुरस्कार के लिए ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लंदन। भारतीय मूल के अमेरिकी लेखक व उपन्यासकार अखिल शर्मा के चर्चित उपन्यास 'फैमली लाइफ' को ब्रिटिश फोलियो पुरस्कार के लिए चुना गया है। मैन बुकर प्राइज के विरोध में शुरू किया गया यह पुरस्कार ब्रिटेन में अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित फिक्शन श्रेणी की सर्वश्रेष्ठ रचनाओं के लिए दिया जाता है।

दिल्ली में पैदा हुए अखिल शर्मा (43) को अली स्मिथ ने कड़ी टक्कर दी। स्मिथ की रचना 'हाउ टू बी बोथ' को गोल्डस्मिथ व कोस्टा नोवेल पुरस्कार मिल चुका है। छह अन्य उपन्यास भी होड़ में शामिल थे। लंदन में एक समारोह में फोलियो सोसाइटी के ज्यां मार्क रथ ने अखिल को ट्रॉफी व 40 हजार पाउंड (37.17 लाख रुपये) नकद देकर सम्मानित किया। इससे पहले चयन समिति के अध्यक्ष व लेखक विलियम फिएंस ने सोमवार को इसकी घोषणा की थी।

'फैमली लाइफ' में दिल्ली में जन्मे युवा अजय के जरिये एक भारतीय परिवार की कहानी गढ़ी गई है, जो बेहतर जिंदगी की तलाश में दूसरे देश में जाता है। उनकी खोज न्यूयॉर्क के क्वींस में जाकर खत्म होती है। अजय के परिवार में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा होता है, जब एक दुखद घटना से पूरा परिदृश्य ही बदल जाता है।

पढ़ेंः ब्रिटिश साहित्य पुरस्कार की दौड़ में भारतीय मूल के चार लेखक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।