विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संयुक्त अभ्यास के लिए भारतीय सैनिक चीन में

By Edited By:
Published: Mon, 04 Nov 2013 04:57 PM (IST)Updated: Mon, 04 Nov 2013 04:58 PM (IST)

पांच वर्ष बाद भारत और चीन के सैनिक अपने तीसरे संयुक्त सैन्य अभ्यास के लिए तैयार हैं। आतंकरोधी अभ्यास में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

बीजिंग। पांच वर्ष बाद भारत और चीन के सैनिक तीसरे संयुक्त सैन्य अभ्यास के लिए तैयार हैं। अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए भारतीय सेना की टुकड़ी चीन के चेंगदू शहर पहुंच गई है। टुकड़ी में 150 सैनिक शामिल हैं।

पढ़ें : चीन से सीमा समझौते पर संशय के बादल

10 दिन तक चलने वाले आतंकरोधी अभ्यास को 'हैंड इन हैंड' नाम दिया गया है। मंगलवार को चेंगदू के पास औपचारिक रूप से इसका शुभारंभ किया जाएगा। भारत और चीन के बीच वार्षिक सैन्य अभ्यास 2007 में प्रारंभ हुआ था। पहला अभ्यास चीन के कुनमिंग शहर में हुआ था। दूसरा अभ्यास 2008 में कर्नाटक के बेलगाम में हुआ था। तीसरा अभ्यास भारत ने रद कर दिया था।

पढ़ें : नत्थी वीजा पर नहीं माना चीन

चीन द्वारा विवादित क्षेत्र का हवाला देकर जम्मू-कश्मीर में सैनिकों का नेतृत्व कर रहे शीर्ष जनरल को वीजा देने से इन्कार किए जाने के बाद भारत ने यह कदम उठाया था। चीन द्वारा अपना निर्णय रद करने और जम्मू-कश्मीर के लोगों को नियमित वीजा जारी करने के बाद दोनों पक्षों ने फिर से संपर्क स्थापित किया। रक्षा मंत्री एके एंटनी की जुलाई में चीन यात्रा के दौरान इस सैन्य अभ्यास की योजना को अंतिम रूप दिया गया था।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।