विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लंदन में ट्रेन की चपेट में आने से भारतीय की मौत

By Kamal VermaEdited By:
Published: Mon, 18 Apr 2016 04:09 PM (IST)Updated: Tue, 19 Apr 2016 06:36 AM (IST)

ब्रिटेन में एमबीए की पढ़ाई कर रहे एक 33 वर्षीय भारतीय की लंदन के अंडरग्राउंड स्टेशन में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।

News Article Hero Image

लंदन, प्रेट्र। ब्रिटेन में एमबीए की पढ़ाई कर रहे एक 33 वर्षीय भारतीय की लंदन के अंडरग्राउंड स्टेशन में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मीर बाकर अली रिजवी हैदराबाद के रहने वाले थे। पुलिस ने कहा कि वह घटना को संदिग्ध नहीं मान रही है। यह घटना 12 अप्रैल को ऑस्टेर्लेय लंदन अंडरग्राउंड स्टेशन में हुई थी।

पिछले छह वर्षों से वह लंदन में ही रह रहा था। ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस (बीटीपी) के मुताबिक यह घटना 12 अप्रैल की है। पुलिस ने इसकी जानकारी उसके परिजनों को भी दे दी है।

रिजवी के परिजनों ने भारत सरकार से उसका शव जल्द से जल्द भारत लाने की अपील की है। बीटीपी ने इसकी जांच शुरू कर दी है। हालांकि उन्होंने रिजवी की मौत के पीछे किसी तरह की साजिश होने से इंकार किया है। उनका कहना है कि रिजवी की मौत की सही वजह जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ सकेगी।

शादी में गए व्यक्ति का जंगल में मिला शव

सऊदी अरब में भारतीय की रहस्यमय मौत पर सरकार गंभीर

अमेरिका में भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या