विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी में गए व्यक्ति का जंगल में मिला शव

By Neeraj Kumar Azad Edited By:
Published: Mon, 18 Apr 2016 03:06 PM (IST)Updated: Mon, 18 Apr 2016 03:08 PM (IST)

मंडी जिला के जोगेंद्रनगर के ब्यूंह के निकट कुंड गांव में शादी समारोह में शामिल होने आए चौहारवासी का शव ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जोगेंद्रनगर : मंडी जिला के जोगेंद्रनगर के ब्यूंह के निकट कुंड गांव में शादी समारोह में शामिल होने आए चौहारवासी का शव समारोह स्थल से कुछ दूरी पर जंगल में मिलने से सनसनी फैल गई है। करीब सौ मीटर की दूरी पर व्यक्ति का शव पेड़ से लटका बरामद किया गया है। लपास पंचायत के रूलंग गांव का निवासी रामलाल (45) पुत्र स्वर्गीय भाटकू राम जोगेंद्रनगर के ब्यूंह के समीप कुंड गांव में पत्नी नीमा देवी के साथ शादी समारोह में शनिवार को आया था। देर रात तक अपने सगे संबङ्क्षधयों के साथ शादी समारोह का लुत्फ उठाया। कल सुबह बरात गलू मंदिर में पहुंच गई मगर रामलाल का कहीं कोई पता नहीं चल पाया। शाम करीब 5 बजे रामलाल समारोह के कुछ ही दूरी पर जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला जिसकी जानकारी जंगल में बकरियां चरा रहे चरवाहे ने परिजनों को दी। राम लाल का शव उसकी पैंट के ही फंदे से लटका हुआ बरामद हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही पद्धर पुलिस थाना प्रभारी विनोद ठाकुर ने घटनास्थल में पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। थाना प्रभारी विनोद ठाकुर ने बताया कि प्रथम ²ष्टि में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है बावजूद इसके पुलिस सभी पहलुओं को केंद्र में रखते हुए छानबीन कर रही है।