यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
चीन के यात्रियों के लिए भारत ने लागू की सरल वीजा नीति
बीजिंग। चीन में होने वाले अपने सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजन के पहले भारत ने गुरुवार को अपनी नई व सरल वीजा नीति की घोषणा की। इसके तहत चीन के लोगों को भारत के आने के लिए प्रेरित करने के लिए व्यावसायिक और पर्यटक वीजा आवेदन जल्द से जल्द दे दिया जाएगा। भारतीय दूतावास ने व्यावसायिक और पर्यटक वीजा के आवेदनों का निपट

बीजिंग। चीन में होने वाले अपने सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजन के पहले भारत ने गुरुवार को अपनी नई व सरल वीजा नीति की घोषणा की। इसके तहत चीन के लोगों को भारत के आने के लिए प्रेरित करने के लिए व्यावसायिक और पर्यटक वीजा आवेदन जल्द से जल्द दे दिया जाएगा।
भारतीय दूतावास ने व्यावसायिक और पर्यटक वीजा के आवेदनों का निपटारा दो दिनों के अंदर करने के लिए बगैर किसी अतिरिक्त शुल्क के तत्काल प्रभाव से मुहैया कराने का निर्णय लिया है। चीन में भारत के राजदूत अशोक कुमार कंठ ने भारतीय और चीन के पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही। वर्ष 2012 में छह लाख से अधिक भारतीयों ने चीन की यात्रा की जबकि मुश्किल से एक लाख चीन के नागरिक भारत आए। कंठ ने भारत में लोकसभा चुनाव में किसकी जीत होगी इसकी भविष्यवाणी तो नहीं की लेकिन कहा कि जिसकी भी सरकार सत्ता में आएगी वह चीन के साथ दोस्ताना रिश्ते बनाए रखने को बहुत महत्व देगा। कंठ ने इस साल पूरे चीन में चलने वाले 'भारत की झलक' का लोगो जारी करते हुए यह बात कही। कंठ ने कहा कि दोनों देशों के बीच रक्षा संबंध दोनों देशों की सेनाओं के बीच बातचीत के जरिये मजबूत की जा रही है।