विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत, चीन से संबंधों को प्रगाढ़ कर रहा अमेरिका

By Edited By:
Published: Thu, 24 Apr 2014 05:16 PM (GMT+05:30)

राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि अमेरिका उभरती शक्तियों भारत, चीन और इंडोनेशिया जैसे देशों के साथ संबंधों को प्रगाढ़ कर रहा है। यह एशिया के प्रति दीर्घकालीन प्रतिबद्धता का हिस्सा है।

News Article Hero Image

वाशिंगटन। राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि अमेरिका उभरती शक्तियों भारत, चीन और इंडोनेशिया जैसे देशों के साथ संबंधों को प्रगाढ़ कर रहा है। यह एशिया के प्रति दीर्घकालीन प्रतिबद्धता का हिस्सा है।

एशिया दौरे पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हम क्षेत्रीय संस्थानों जैसे आसियान और पूर्व एशिया शिखर सम्मेलन के साथ अधिक निकटता से काम कर रहे हैं। हम बर्मा [म्यांमार] में उन सभी नागरिकों के साथ खड़े हैं जो लोकतांत्रिक भविष्य की दिशा में काम कर रहे हैं। जापान के मशहूर अखबार योमिउरी शिम्बुन को दिए साक्षात्कार में ओबामा ने कहा कि अमेरिका हमेशा एक प्रशांत राष्ट्र बना रहेगा। मेरे मार्गदर्शन में अमेरिका फिर इस क्षेत्र में एक अग्रणी भूमिका निभा रहा है। जापान जैसे सहयोगी देशों के साथ हमारी घनिष्ठ साझीदारी है। हम उन इलाकों में सुरक्षा की मांग करते हैं जहां अंतरराष्ट्रीय कानून और नियम कायम हैं और विवादों का शांतिपूर्वक ढंग से समाधान निकाला जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका समृद्धि की मांग करता है। आर्थिक उन्नति को व्यापक बनाने में व्यापार और निवेश की प्रमुख भूमिका है। चीन को लेकर पूछे गए एक सवाल पर ओबामा ने कहा कि संबंधों का नया मॉडल भरोसे पर आधारित है जिसमें वे आपसी हितों के मसले पर एक दूसरे के साथ काम कर सकते हैं।

यूक्रेन को लेकर बिडेन ने रूस को आगाह किया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।