विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत ने ब्रिटेन से छात्र वीजा मसला सुलझाने को कहा

By Suchi SinhaEdited By:
Published: Tue, 17 Jan 2017 04:16 PM (IST)Updated: Tue, 17 Jan 2017 06:45 PM (IST)

ब्रिटेन में नए भारतीय उच्चायुक्त वाईके सिन्हा ने छात्रों की गिरती संख्या पर चिंता जताई है।

भारत ने ब्रिटेन से छात्र वीजा मसला सुलझाने को कहा
भारत ने ब्रिटेन से छात्र वीजा मसला सुलझाने को कहा

लंदन (प्रेट्र)। भारत ने ब्रिटेन से छात्र वीजा मसला सुलझाने को कहा है। ब्रिटेन में नए भारतीय उच्चायुक्त वाईके सिन्हा ने छात्रों की गिरती संख्या पर चिंता जताते हुए कहा कि भारतीय छात्र अब अमेरिका और आस्ट्रेलिया का रुख करने लगे हैं। ऐसे में ब्रिटिश सरकार को वीजा से जुड़ी समस्याओं का समाधान निकालना चाहिए।

वाईके सिन्हा ने इंडिया हाउस में आयोजित कार्यक्रम में छात्र वीजा मामले को अविलंब सुलझाने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा, 'ब्रिटेन में वर्ष 2010 में भारतीय छात्रों की संख्या 40 हजार थी जो गिरकर 19 हजार तक पहुंच गई है। वहीं, इसी अवधि में अमेरिका में 1.04 लाख छात्र थे, जिनकी संख्या अब 1.66 लाख तक पहुंच गई है। आस्ट्रेलिया में साल 2010 में 19 हजार छात्र अध्ययनरत थे। छह साल बाद यह आंकड़ा 40 हजार तक पहुंच गया है।

यह भी पढें: MH 370 विमान की तलाश खत्म, समुद्र में नहीं मिला कोई सुराग

इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'स्पष्ट तौर पर यहां कुछ गलत हो रहा है, जिसकी वजह से छात्रों की संख्या लगातार घट रही है। ब्रिटेन भारतीय छात्रों की पहली पसंद रहा है।' ब्रिटेन ने हाल में ही वीजा नियमों को सख्त किया है, जिसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

यह भी पढें: चीन: माओ को सोशल मीडिया पर बताया 'राक्षस', अधिकारी पर गिरी गाज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।