विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चीन की भारत-पाक को हिदायत, SCO में आपसी झगड़ा लेकर न आएं

By Manish NegiEdited By:
Published: Thu, 15 Jun 2017 05:02 PM (IST)Updated: Thu, 15 Jun 2017 05:18 PM (IST)

चीन ने दोनों देशों का स्वागत करते हुए इस आशंका को खारिज किया कि भारत और पाक के मतभेद एससीओ समूह की एकता को बाधित कर सकते हैं।

चीन की भारत-पाक को हिदायत, SCO में आपसी झगड़ा लेकर न आएं
चीन की भारत-पाक को हिदायत, SCO में आपसी झगड़ा लेकर न आएं

बीजिंग, पीटीआई। शंघाई सहयोग संगठन में गुरुवार को भारत और पाकिस्तान की भी एंट्री हो गई है। चीन ने दोनों देशों का स्वागत करते हुए इस आशंका को खारिज किया कि भारत और पाक के मतभेद एससीओ समूह की एकता को बाधित कर सकते हैं। चीन ने कहा कि घोषणापत्र में सदस्यों पर संगठन में अपने द्विपक्षीय शत्रुता लाने पर रोक लगाई गई है।

चीन के सहायक विदेश मंत्री कोंग शियानयू ने एससीओ हेडक्वार्टर में कहा कि संस्थापक सदस्य के तौर पर हम भारत और पाकिस्तान के एससीओ सदस्य बनने से खुश हैं। आठ सदस्यों वाले इस समूह का मुख्यालय चीन में है। एससीओ मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में भारत और पाकिस्तान का झंडा फहराया गया। चीन में भारतीय राजदूत विजय गोखले और उनके पाकिस्तानी समकक्ष मसूद खालिद इस समारोह में शामिल हुए। 

गौरतलब है कि कजाखस्तान की राजधानी अस्ताना में 8-9 जून को हुए एससीओ समिट में भारत और पाकिस्तान औपचारिक रूप से इसके सदस्य बने थे। भारत और पाकिस्तान के अलावा चीन, रूस, कजाखस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उजबेकिस्तान इस समूह के सदस्य हैं। जबकि अफगानिस्तान, बेलारूस, ईरान और मंगोलिया इसके पर्यवेक्षक हैं।

यह भी पढ़ें: एससीओ के कार्यक्रम में भारी चूक, पाकिस्तान के लाहौर में फहरा दिया तिरंगा!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।