विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एससीओ के कार्यक्रम में भारी चूक, पाकिस्तान के लाहौर में फहरा दिया तिरंगा!

By Tilak RajEdited By:
Published: Thu, 15 Jun 2017 09:04 AM (IST)Updated: Thu, 15 Jun 2017 01:27 PM (IST)

गुरुवार को एससीओ मुख्यालय में भारत और पाकिस्तान का झंडा फहराया जाएगा, जिसके साथ ही दोनों देशों का इस संगठन में प्रवेश हो जाएगा।

एससीओ के कार्यक्रम में भारी चूक, पाकिस्तान के लाहौर में फहरा दिया तिरंगा!
एससीओ के कार्यक्रम में भारी चूक, पाकिस्तान के लाहौर में फहरा दिया तिरंगा!

बीजिंग, एजेंसी। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के मुख्यालय में भारत और पाकिस्तान के इस संगठन में प्रवेश को लेकर आयोजित कार्यक्रम में भारी चूक हो गई। आयोजकों ने पाकिस्तान की झांकी में लालकिला और तिरंगा दिखा दिया और उसे लाहौर का शालीमार गार्डन बता दिया।

कार्यक्रम के दौरान चीन के विदेश मंत्री वांग यी, चीन में भारत के राजदूत विजय गोखले, पाकिस्तान के राजदूत मसूद खालिद और अन्य लोग मौजूद थे। भारत और पाकिस्तान के राजदूतों ने आयोजकों को इस चूक के बारे में बताया। इसके बाद आयोजकों ने इसके लिए माफी मांगी। उनका कहना था कि भारत और पाकिस्तान के फोटो को क्रास चेक नहीं कर पाए थे, क्योंकि दोनों पहली बार कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

गुरुवार को एससीओ मुख्यालय में भारत और पाकिस्तान का झंडा फहराया जाएगा, जिसके साथ ही दोनों देशों का इस संगठन में प्रवेश हो जाएगा। इस अवसर पर दोनों देशों के राजदूत ड्रम बजाएंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह अस्ताना में एससीओ की शिखर बैठक में भारत और पाकिस्तान को इस संगठन में शामिल किया गया था।

इसे भी पढ़ें: चीन ने कहा- कई बार मिले थे शरीफ-जिनपिंग लेकिन द्विपक्षीय बैठक पर साधा मौन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।