विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जीते जी मंडेला के निधन पर बुश ने जता दिया शोक..

By Edited By:
Published: Mon, 02 Sep 2013 03:43 PM (IST)Updated: Mon, 02 Sep 2013 05:15 PM (IST)

वाशिंगटन। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला को रविवार को अस्पताल से छुट्टी दी गई, लेकिन अमेरिका के 41वें ...और पढ़ें

News Article Hero Image

वाशिंगटन। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला को रविवार को अस्पताल से छुट्टी दी गई, लेकिन अमेरिका के 41वें राष्ट्रपति रहे जार्ज एच डब्ल्यू बुश ने उनके निधन की खबर समझ उस पर शोक व्यक्त कर दिया।

पढ़े : अस्पताल से घर लौटे मंडेला, हालत गंभीर

हुआ यूं कि जब मंडेला को अस्पताल से छुट्टी दिए जाने की खबरें समाचार चैनलों पर आई तो 89 वर्षीय सीनियर बुश के प्रवक्ता जिम मैक्ग्रा ने उन्हें समझने में गलती कर दी। उन्होंने जल्दीबाजी में मंडेला के निधन पर बुश की ओर से बयान जारी कर दिया। मैक्ग्रा ने ट्विटर पर लिखा, 'पूर्व राष्ट्रपति द्वारा जारी बयान में गलती मेरी नासमझी की वजह से हुई। इसके लिए मैं माफी मांगता हूं। दरअसल, वाशिंगटन पोस्ट की हेडलाइंस को पढ़ने में गलती की वजह से यह गड़बड़ी हुई।' बयान में बुश और उनकी पत्नी बारबरा ने मंडेला के निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें स्वतंत्रता में विश्वास रखने वाला महान व्यक्ति बताया था जिन्होंने अपने देश का इतिहास बदल दिया। उनकी गलती की ओर दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति कार्यालय ने इंगित करते हुए कहा कि मंडेला जिंदा हैं।

पढ़े : कभी कॉलेज से बाहर निकाल दिए गए थे नेल्सन मंडेला

वैसे सीनियर बुश भी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से जूझ रहे हैं। वह व्हील चेयर पर चलते हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर