विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अस्पताल से घर लौटे मंडेला, हालत गंभीर

By Edited By:
Published: Sun, 01 Sep 2013 04:49 PM (IST)Updated: Sun, 01 Sep 2013 04:59 PM (IST)

जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला को रविवार को अस्पताल से छुंट्टी मिल गई। उन्हें घर पर भी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला को रविवार को अस्पताल से छुंट्टी मिल गई। उन्हें घर पर भी चिकित्सकीय निगरानी में रखा जाएगा। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई है।

राष्ट्रपति जैकब जुमा ने अपने बयान में कहा, 'पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला को सोमवार को प्रिटोरिया अस्पताल से छुंट्टी मिल गई। वह जोहानिसबर्ग स्थित अपने घर पर रहेंगे। हम उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं।' इस बयान के एक दिन पहले अधिकारियों ने 95 वर्षीय मंडेला को अस्पताल से छुंट्टी मिलने की खबर से इन्कार किया था। बयान के मुताबिक, 'मंडेला की हालत अभी गंभीर और अस्थिर है। डॉक्टरों की टीम उन्हें घर पर ही सभी चिकित्सकीय सुविधाएं मुहैया कराने के लिए राजी हो गई है। प्रिटोरिया की तरह घर पर भी उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा।'

फेफड़ों में संक्रमण के बाद गत आठ जून से वह अस्पताल में भर्ती थे। राष्ट्रपति ने बयान में कहा कि मंडेला अब अपने परिवार के साथ रह सकेंगे। घर में बाहरी हस्तक्षेप भी नहीं होगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर