विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

9/11 के बाद लादेन का तीन बार साक्षात्कार लिया था हामिद मीर ने

By Edited By:
Published: Sat, 19 Apr 2014 07:35 PM (GMT+05:30)

नई दिल्ली। पाकिस्तान के तेज तर्रार पत्रकार और जिओ टीवी के संपादक हामिद मीर न केवल अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। पाकिस्तान के तेज तर्रार पत्रकार और जिओ टीवी के संपादक हामिद मीर न केवल अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन का ठिकाना पाने में कामयाब हुए थे, बल्कि उन्होंने लादेन का साक्षात्कार भी लिया था। मीर का जन्म 23 जुलाई, 1966 को लाहौर, पाकिस्तान में हुआ था। उन्होंने गवर्नमेंट कालेज यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ दा पंजाब से शिक्षा हासिल की।

9/11 के बाद ओसामा बिन लादेन का तीन बार साक्षात्कार लेने वाले हामिद के मुताबिक, मुझे उस समय की एक घटना याद है, जब मैं लादेन और डा. जवाहरी के साथ चाय पी रहा था। लादेन ने मुझे याद दिलाया कि उसके साथ यह मेरा तीसरा साक्षात्कार है।

उसने मुझे बताया कि पहले साक्षात्कार के बाद प्रकाशित रिपोर्ट में मैंने अनुवाद की कुछ गलतियां कर दी थीं। मुझे मेरे अपने कैमरे से लादेन की एक भी तस्वीर लेने की इजाजत नहीं दी गई।

उसके बेटे ने अपने पिता के साथ मेरी तस्वीर खींची। अब्दुल रहमान ने अपने खुद के कैमरे से यह तस्वीरें खींची और फिर मुझे उसकी फिल्म दे दी।

गौरतलब है कि नवंबर, 2012 में भी हामिद मीर की गाड़ी के नीचे इस्लामाबाद में विस्फोटक सामग्री मिली थी, जिसे बम निरोधक दस्ते ने डिफ्यूज कर दिया।

पढ़ें: पाकिस्तान के जानेमाने पत्रकार हामिद मीर को गोली मारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।