विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान में शांति समर्थक इसरार की हत्या

By Edited By:
Published: Thu, 13 Feb 2014 10:27 AM (IST)Updated: Thu, 13 Feb 2014 04:13 PM (IST)

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर केबड़ाबेर इलाके में आतंकियों ने सरकार समर्थक इसरार खान के घर पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पेशावर। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर के बड़ाबेर इलाके में आतंकियों ने सरकार समर्थक इसरार खान के घर पर हमला कर दस लोगों की हत्या कर दी। सूत्रों के अनुसार बंदूकधारियों ने पहले इसरार के घर पर हथगोले फेंके बाद में अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। जिसमें इसरार और उनके परिवार वालों की मृत्यु हो गई। खबर है कि मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

अधिकारिक सूत्रों के अनुसार शांति समिति से संबंध होने के कारण इसरार को काफी दिनों से जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले इसरार के भाई जफर की भी हत्या कर दी गई थी। बताया जाता है कि जफर सामुदायिक पुलिस के लिए काम करता था। घटना के बाद पीड़ितों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पढ़ें: एक-दूसरे के जब्त ट्रक वापस करेंगे भारत-पाकिस्तान

पढ़ें: मुंबई हमले से पहले पाकिस्तान गया था फहीम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।