विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुंबई हमले से पहले पाकिस्तान गया था फहीम

By Edited By:
Published: Wed, 12 Feb 2014 10:35 PM (IST)Updated: Wed, 12 Feb 2014 10:36 PM (IST)

लाहौर। पाकिस्तान में चल रहे मुंबई हमला [26/11] मामले में लश्कर-ए-तैयबा के संदिग्ध आतंकी और भारतीय नागरिक फहीम अंसारी का ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लाहौर। पाकिस्तान में चल रहे मुंबई हमला [26/11] मामले में लश्कर-ए-तैयबा के संदिग्ध आतंकी और भारतीय नागरिक फहीम अंसारी का पाकिस्तान यात्रा का विवरण अदालत में पेश हुआ। मुंबई पर 2008 में हुए घातक हमले की सुनवाई आतंकवाद रोधी अदालत में चल रही है। अंसारी हमले से पहले हमद हसन के फर्जी नाम से पाकिस्तान गया था।

कराची अप्रवास कार्यालय के अधिकारी और संघीय जांच एजेंसी के गवाह ने अदालत में हसन का यात्रा विवरण पेश किया। उन्होंने कहा कि अंसारी ने मुंबई हमलों के पहले हसन के नाम से पाकिस्तान यात्रा की। इस संबंध में दस्तावेज भी पेश किए गए। इसके बाद बचाव पक्ष के वकीलों ने उनसे सवाल भी पूछे। अधिकारियों ने 30 जनवरी को कराची एयरपोर्ट के व्यक्तिगत पहचान सिस्टम (पीआइएससीईएस) का रिकॉर्ड अदालत में पेश किया था।

पढ़ें : 26/11 शहीदों के बच्चों को अफसर बनाएगी महाराष्ट्र सरकार

अंसारी पर आरोप है कि उसने मुंबई में हमले वाली जगहों का मानचित्र तैयार किया था। उसे संदेह का लाभ देकर बरी कर दिया गया था। बांबे हाई कोर्ट ने अंसारी और सबाउद्दीन अहमद को क्लीन चिट दी थी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने भी अगस्त, 2012 में इन दोनों को दोषमुक्त करार दिया था।

इस केस में पाकिस्तान के सात लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें लश्कर का ऑपरेशन कमांडर जकीउर रहमान लखवी, अब्दुल वाजिद, मजहर इकबाल, सादिक, शाहिद जमील रियाज, जमील अहमद और यूनुस अंजुम की गिरफ्तारी 2009 में हो गई थी। इन पर योजना बनाने, वित्तीय मदद उपलब्ध कराने और हमला करवाने का आरोप है। अदालत ने कार्रवाई को 19 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।