जर्मनी में ट्रेन पर हमला करने वाला पाकिस्तानी
हाल ही में जर्मनी के एक ट्रेन में 17 वर्षीय ने कुल्हाड़ी से जमकर उत्पात मचाया था। पुलिस ने उसे मार गिराया पर अब उसका पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आ रहा है।
वुर्जबर्ग (मिड डे)। जर्मन अधिकारियों ने इस बात को संदेहास्पद बताया है कि बवेरियन ट्रेन में कुल्हाड़ी के साथ उत्पात मचाने वाला युवक अफगान का रिफ्यूजी था। इनका कहना है कि वह पाकिस्तानी नागरिक था।
आइएसआइएस द्वारा रिलीज किए गए एक वीडियो में 17 वर्षीय लड़के को दिखाया गया जिसे कुल्हाड़ी से हमले के दौरान पांच लोगों को घायल करने पर पुलिस ने मार गिराया।
जर्मन सिक्योरिटी सर्विसेज के नजदीकी सूत्रों का मानना है कि 2015 में जर्मनी आने के वक्त उसने अफगानी होने का परिचय दिया होगा ताकि उसे सुरक्षा मिल सके।
आइएसआइएस के वीडियो में यह युवक पाकिस्तान में बोले जाने वाले पश्तो भाषा का उपयोग कर रहा है न कि अफगानिस्तान की भाषा का और उसके बोलने का तरीका (एक्सेंट) भी स्पष्ट रूप से पाकिस्तानी है। उसके कमरे में पाकिस्तानी कागजात भी मिले थे। वीडियो में उसके लिए मोहम्मद रियाध का नाम उपयोग किया गया है और जर्मनी में उसने रियाज खान नाम बताया था।
जर्मनी ट्रेन में कुल्हाड़ी से वार के जुड़े पाकिस्तान से तार
जर्मनी: ट्रेन में कुल्हाड़ी से यात्रियों को घायल करने वाले को पुलिस ने मार गिराया