विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दक्षिणी हिंद महासागर में समाया है मलेशिया का लापता विमान!

By Edited By:
Published: Wed, 19 Mar 2014 05:57 AM (IST)Updated: Wed, 19 Mar 2014 07:39 PM (IST)

कुआलालंपुर। पांच भारतीयों समेत 239 सवारों के साथ 8 मार्च से लापता मलेशियाई विमान एमएच-370 की खोज बुधवार को 12वें दिन भी जारी रही। कैस्पियन सागर से लेकर हिंद महासागर तक की खाक छान रहे 26 देशों के खोजी दस्तों को अब तक विमान का कोई भी अवशेष नहीं मिल पाया है। अब जांचकर्ताओं ने अनुमान लगाया है कि लापता विमान कुआलालंपुर से उड़ान भरने के घंटे भर के अंदर दक्षिणी हिंद महासागर में समा गया हो सकता है।

News Article Hero Image

कुआलालंपुर। पांच भारतीयों समेत 239 सवारों के साथ 8 मार्च से लापता मलेशियाई विमान एमएच-370 की खोज बुधवार को 12वें दिन भी जारी रही। कैस्पियन सागर से लेकर हिंद महासागर तक की खाक छान रहे 26 देशों के खोजी दस्तों को अब तक विमान का कोई भी अवशेष नहीं मिल पाया है। अब जांचकर्ताओं ने अनुमान लगाया है कि लापता विमान कुआलालंपुर से उड़ान भरने के घंटे भर के अंदर दक्षिणी हिंद महासागर में समा गया हो सकता है।

इस बीच मलेशियाई सरकार ने दावा किया है कि लापता विमान के पायलट के फ्लाइट सिमुलेटर (हवाई जहाज उड़ाना सिखाने वाला यंत्र) से कुछ आंकड़े 3 फरवरी को नष्ट कर दिए गए हैं। सिमुलेटर को अधिकारियों ने पायलट जहारी अहमद शाह के घर से बरामद किया है। मलेशिया के रक्षा मंत्री हिशामुद्दीन हुसैन के अनुसार विशेषज्ञ गायब आंकड़ों को फिर से हासिल करने की कोशिश में हैं। अगर आंकड़े मिल गए तो इससे विमान को लेकर गहराई गुत्थी को सुलझाने में मदद मिल सकती है।

जांच अधिकारियों का कहना है कि पायलट के सिमुलेटर में एक हजार मीटर से अधिक की लंबाई के पांच हवाई अड्डों के रनवे को लोड किया गया है। इसमें तीन भारत और श्रीलंका के एयरपोर्ट हैं। जबकि एक का संबंध माले और बाकी एक अमेरिकी नियंत्रण वाले दिएगो गार्सिया हवाई अड्डे का है। कैप्टन जहारी खोजबीन के दायरे में तब आए, जब मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक ने आशंका जताई कि विमान पर सवार किसी शख्स के जानबूझ कर की गई कार्रवाई से जहाज अपने निर्धारित रास्ते से भटक गया।

जबकि विमान की खोजबीन में लगे एक अधिकारी के अनुसार, 'अब तक के अनुमान के अनुसार यह कहा जा सकता है कि बीजिंग के लिए उड़ान भरने के बाद विमान दक्षिण की ओर से गया है। बहुत संभव है कि वह दक्षिणी हिंद महासागर के आखिरी छोर में कहीं समा गया हो।' उन्होंने उत्तरी छोर के देशों द्वारा विमान के उनके हवाई क्षेत्र से गुजरने को लेकर किए इन्कार के बाद यह आकलन किया है। वैसे 26 देशों के खोजी दस्ते दो गलियारा बनाकर विमान की खोजबीन कर रहे हैं। उत्तरी छोर में लाओस से लेकर कैस्पियन सागर तक खोज जारी है।

मलेशियाई विमान के गायब होने के पीछे कहीं तालिबान तो नहीं!

कजाखिस्तान के साथ मिलकर चीन इस क्षेत्र में तलाश जारी रखे हुए है। हिंद महासागर के दक्षिण गलियारे में इंडोनेशिया के सुमात्रा से लेकर दक्षिण आस्ट्रेलिया तक खोज जारी है। अब जांचकर्ताओं के नए अनुमान के अनुसार दक्षिणी हिंद महासागर में लापता विमान की खोज का जिम्मा आस्ट्रेलिया का है। ध्यान रहे कि विमान लापता होने के बाद भारत भी तलाशी अभियान में लगा था। लेकिन कुछ खास पता नहीं लगने पर बाद में उसने इस अभियान को बंद कर दिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।