Move to Jagran APP

जर्मनी: म्यूनिख गोलीबारी में 9 की मौत, हमलावर ने खुद को भी मारा

जर्मनी के म्यूनिख शहर में एक शॉपिंग मॉल में हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोलीबारी में अब तक 9 लोगों के मारे जाने की खबर है।

By Rajesh KumarEdited By: Published: Fri, 22 Jul 2016 10:23 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jul 2016 07:56 AM (IST)

बर्लिन, (एपी/रायटर)। म्यूनिख के ओलंपिया मॉल में एक हमलावर ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। अचानक हुई गोलीबारी में लोगों में अफरातफरी मच गई। हमलावर ने 9 लोगों को जान से मार दिया। म्यूनिख पुलिस का कहना है कि संदिग्ध हमलावर ने शॉपिंग मॉल में गोलीबारी करने के बाद खुद को गोली मार ली।

loksabha election banner

म्यूनिख पुलिस का कहना है कि हमलावर जर्मन-ईरानी मूल का था। हमला के पीछे का मकसद साफ नहीं है।

जर्मनी: ट्रेन में कुल्हाड़ी से यात्रियों को घायल करने वाले को पुलिस ने मार गिराया

कहां हुआ था हमला ?

दक्षिणी जर्मनी के म्यूनिख शहर के ओलंपिक स्टेडियम के पास स्थित ओईजेड शॉपिंग सेंटर में हुआ था। फायरिंग के बाद मॉल में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शॉपिंग सेंटर को चारों तरफ से घेर लिया। लोगों को सार्वजनिक स्थानों से दूर रहने को कहा गया है।

शॉपिंग मॉल को पूरी तरह खाली करा लिया गया। पुलिस का ऑपरेशन काफी देर तक चला। एहतियातन म्यूनिख में मेट्रो और बस सेवा को बंद कर दिया गया। पुलिस को हालांकि अभी तक यह पता नहीं लग सका है कि हमलावर कौन थे और उनका मकसद क्या था। लेकिन म्यूनिख पुलिस ने कहा है कि हमले के पीछे आतंकी हाथ होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।

जर्मनी ट्रेन में कुल्हाड़ी से वार के जुड़े पाकिस्तान से तार

हमले ने दिल दहला दिया

जर्मनी के राष्ट्रपति जॉओचिम गॉक ने कहा कि हमला भयभीत करने वाला है। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से पीड़ित परिवार के साथ है। दहशतगर्दों के मंसूबों को किसी भी कीमत पर कामयाब नहीं होने देंगे। बताया जा रहा है कि हमलावर आतंकी संगठन आइएस से जुड़े हो सकते हैं।

कोई भारतीय हताहत नहीं

म्यूनिख गोलीबारी में जर्मनी में भारतीय दूतावास के मुताबिक गोलीबारी में अब तक किसी भारतीय के हताहत होने की खबर नहीं है।म्यूनिख में भारतीय नागरिक इन नंबरों के जरिए अपने संबंधियों के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। 0171 2885973, 01512 3595006, 0175 4000667

फ्रांस में आतंकी हमला! जश्न मना रहे लोगों को ट्रक ने कुचला, 84 की मौत

ओबामा ने दिया साथ का भरोसा

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने म्यूनिख हमले की जानकारी मिलते ही कहा कि वे दुख की इस घड़ी में जर्मनी के साथ हैं। साथ ही वे जर्मनी की हर संभव मदद करेंगे।

म्यूनिख में अब तक क्या हुआ ?

पुलिस के मुताबिक तीन संदिग्ध हमलावर एक शॉपिंग मॉल में घुसे।

ताबड़तोड़ फायरिंग से मॉल में अफरातफरी फैल गई।

गोलीबारी में अलग-अलग स्रोतों से मरने वालों की अलग-अलग जानकारियां सामने आ रही है। एपी के मुताबिक 6 लोग मारे गए थे। जबकि स्थानीय टीवी चैनलों के मुताबिक मरने वालों की संख्या 15 है।

म्यूनिख में दो और जगहों पर फायरिंग हुई। जिसमें एक मेट्रो स्टेशन भी शामिल है।

पुलिस ने शॉपिंग मॉल को खाली करा दिया।

पुलिस की तरफ से लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है।

हमले की जिम्मेदारी अभी किसी संगठन ने नहीं ली है। हालांकि आतंकी संगठन आइएस पर शक जताया जा रहा है।

हमलावरों की धरपकड़ के लिए म्यूनिख शहर के सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है। जर्मन पुलिस के मुताबिक शॉपिंग माल में गोलीबारी में तीन संदिग्ध हमलावर शामिल हो सकते हैं।

टीवी पर दिखाए गए दृश्यों में मॉल के बाहर कई आपात वाहन खड़े हैं। जर्मनी के गृह मंत्री थामस डी मेजियर ने बताया कि शुक्रवार को म्यूनिख के ओलंपिया एनकाफुजसेंट्रम शॉपिंग सेंटर में एक किशोरवय का हमलावर है। इस बंदूकधारी किसी जेहादी नेटवर्क का सदस्य नहीं है। लेकिन यह हमलावर खूंखार आतंकी संगठन आइएस से प्रेरित मालूम पड़ता है। यह शॉपिंग मॉल म्यूनिख ओलंपिक स्टेडियम के एकदम बगल में स्थित है।

पुलिस शॉपिंग सेंटर में फायरिंग के बाद पुलिस ने उसकी चारो तरफ से घेराबंदी कर दी जर्मनी मीडिया की खबरों के मुताबिक, इस गोलीबारी में कई लोगों के मारे गए हैं। इससे पहले, पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उनके पास फिलहाल इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि इस घटना में अब तक कितने लोग मारे गए हैं या फिर इसके पीछे किसका हाथ है।

जानिए नवंबर 2015 में कैसे हुआ था पेरिस में हमला

उल्लेखनीय है कि इसी स्टेडियम में 1972 के ओलंपिक खेलों के दौरान फलस्तीनी उग्रवादी संगठन ब्लैक सितंबर ने 11 इजरायली एथलीटों को बंधक बनाकर उनकी हत्या कर दी थी। करीब एक हफ्ते पहले ही आइएस के एक 17 वर्षीय आतंकी ने चलती ट्रेन में कुल्हाड़ी से लोगों को जख्मी कर दिया था। म्यूनिख की पुलिस ने शुक्रवार को ओलंपिया एनकाफुजसेंट्रम शॉपिंग सेंटर में हुए हमले की पुष्टि की है।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही दक्षिण जर्मनी के वुर्जबर्ग शहर में एक शख्स कुल्हाड़ी लेकर ट्रेन में घुस गया और जमकर उत्पात मचाया। ट्रेन में उसने कई लोगों पर हमला किया जिसमें 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। बाद में पुलिस ने इसको मार गिराया।



Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.