विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब फेसबुक के जरिए दोस्ती ही नहीं, शॉपिंग भी कर सकेंगे आप!

By Edited By:
Published: Mon, 21 Jul 2014 11:38 AM (IST)Updated: Mon, 21 Jul 2014 11:39 AM (IST)

अपने नेटवर्क के जरिये करोड़ों लोगों को जोड़ने के बाद फेसबुक अब अपने यूजर्स को ऑनलाइन खरीददारी की सुविधा भी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

ह्यूस्टन। अपने नेटवर्क के जरिये करोड़ों लोगों को जोड़ने के बाद फेसबुक अब अपने यूजर्स को ऑनलाइन खरीददारी की सुविधा भी मुहैया कराने वाला है। फेसबुक के इंजीनियर एक ऐसा फीचर डिजाइन कर रहे हैं जिसके जरिये यूजर्स अपनी न्यूजफीड में मौजूद विज्ञापन या पोस्ट से सीधे ही खरीददारी कर सकेंगे।

फेसबुक के बयान के मुताबिक, इस फीचर की मदद से खरीददारी के लिए यूजर्स को नेटवर्क से बाहर नहीं आना पड़ेगा। शुरुआती चरणों में इसका इस्तेमाल अमेरिका के छोटे और मध्यम आकार के व्यावसायिक संस्थानों में किया जाएगा। इस फीचर में कुछ ही उत्पादों की खरीददारी का विकल्प दिया जाएगा।

गुरुवार को फेसबुक के पेज पर इस संबंध में जानकारी दी गई। इससे पहले फेसबुक ने अपनी साइट पर खरीददारी बंद की हुई थी, लेकिन इस दिशा में शुरुआती सफलता को देखते हुए इसे आगे बढ़ाने का फैसला किया गया है।

इससे पहले फेसबुक ने फेसबुक क्रेडिट्स नाम की आभासी मुद्रा जारी की थी जिसके जरिये लोग गेम खरीद सकते थे। एक डॉलर दस फेसबुक क्त्रेडिट के जितना होता था। हालांकि फेसबुक क्रेडिट की सुविधा को वर्ष 2012 में वापस ले लिया गया और इसकी जगह फेसबुक गेम कार्डस जारी किए गए थे।

इस साल की शुरुआत में फेसबुक ने स्पष्ट कर दिया था कि वह न्यूजफीड में सीधे खरीददारी के फीचर को जारी करने से बचेगा। लेकिन लगता है कि फेसबुक अब ट्विटर और ऑनलाइन खरीददारी की बादशाह कंपनी अमेजन के साथ मुकाबले में दबाव महसूस कर रहा है। ट्विटर ने हाल ही में 'बाइ नाउ' नाम का विकल्प उपलब्ध कराया है जिसके जरिये लोग सीधे खरीददारी कर सकते हैं।

पढ़ें : फेसबुक के बगैर एक भी दिन गुजारना मुश्किल

पढ़ें : फेसबुक पर छा गईं शकीरा