विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुखर जनरल मैकमास्टर को ट्रंप ने बनाया एनएसए

By Mohit TanwarEdited By:
Published: Tue, 21 Feb 2017 04:11 PM (IST)Updated: Tue, 21 Feb 2017 04:32 PM (IST)

ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, 'सेना में उनका हर कोई बहुत अधिक सम्मान करता है। वह बहुत प्रतिभावान और अनुभवी व्यक्ति हैं। हम उन्हें पाकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं।'

मुखर जनरल मैकमास्टर को ट्रंप ने बनाया एनएसए
मुखर जनरल मैकमास्टर को ट्रंप ने बनाया एनएसए

वाशिंगटन, रायटर। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लेफ्टिनेंट जनरल हर्बर्ट रेमंड मैकमास्टर को अपना नया राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) नियुक्त किया है। उनको मुखर सैन्य अधिकारी और बड़ा रणनीतिकार माना जाना जाता है। वह माइकल फ्लिन की जगह लेंगे। उनको 24 दिनों में ही एनएसए पद से हटा दिया गया था। इसके बाद वाइस एडमिरल रॉबर्ट हार्वर्ड को इस पद का प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन उन्होंने निजी वजहों से मना कर दिया था।

ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, 'सेना में उनका हर कोई बहुत अधिक सम्मान करता है। वह बहुत प्रतिभावान और अनुभवी व्यक्ति हैं। हम उन्हें पाकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं।' हालांकि रूस के मसले पर ट्रंप और मैकमास्टर के बीच मतभेद भी उभर सकते हैं। मैकमास्टर ने अमेरिकी सुरक्षा संस्थानों से कहा था कि रूस अमेरिका के लिए खतरा और विरोधी देश है।

यह भी पढ़ें: सेना और आइएस के बीच इराक के मोसुल में अहम मोड़ पर जंग

हालांकि उनको जिस फ्लिन की जगह नियुक्त किया जा रहा है उनकी सोच रूस समर्थक मानी जाती थी। ट्रंप ने भी यह इच्छा जाहिर की थी कि वह रूस के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं। फ्लिन को 13 फरवरी को एनएसए पद से हटा दिया गया था। 20 जनवरी को ट्रंप के शपथ लेने से पहले अमेरिका में रूस के राजदूत के साथ उनकी बातचीत की खबर आई थी। राजदूत के साथ उन्होंने अमेरिका द्वारा रूस पर लगाए जाने वाले प्रतिबंध के बारे में चर्चा की थी। इस मसले पर फ्लिन ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति माइक पेंस को इस संबंध में गुमराह किया था।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के चारसद्दा में सीरियल धमाके, 6 की मौत; 30 घायल