विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

माया सभ्यता के पतन का पता लगाना होगा आसान

By Rahul SharmaEdited By:
Published: Tue, 24 Jan 2017 05:31 PM (IST)Updated: Tue, 24 Jan 2017 06:03 PM (IST)

माया सभ्यता के पतन की कई वजहें सामने आई हैं।

माया सभ्यता के पतन का पता लगाना होगा आसान
माया सभ्यता के पतन का पता लगाना होगा आसान

वाशिंगटन, प्रेट्र। माया सभ्यता के पतन के कारणों का पता लगाना आसान हो सकता है। अमेरिकी पुरातत्व विशेषज्ञों ने ग्वाटेमाला से जुटाए गए तथ्यों का कार्बन डेटिंग तकनीक से जांच पड़ताल कर नए सिरे से इस क्लासिकल सभ्यता का कालखंड निर्धारित करने का दावा किया है। माया सभ्यता के पतन की कई वजहें सामने आई हैं।

नौवीं सदी में माया सभ्यता का अंत हो गया था। पिछले कई वर्षो से वैज्ञानिक इसके कारण तलाशने में जुटे थे। अब यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना के पुरातत्व विशेषज्ञों को सफलता मिली है। सभ्यता के पतन के पीछे सामाजिक अस्थिरता, युद्ध और राजनीतिक संकट को प्रमुख रूप से जिम्मेदार माना गया है।

डोनाल्ड ट्रंप आज करेंगे पीएम मोदी को फोन, दोनों करेंगे 'मन की बात'

इसी उथल-पुथल के बीच कई शहरी केंद्रों को लोगों ने छोड़ दिया था। ग्वाटेमाला के ऐतिहासिक स्थल सेईबल से प्राप्त वस्तुओं की जांच पड़ताल के बाद प्रारंभिक तौर पर यह निष्कर्ष निकाला गया है। नौवीं सदी में पूरी तरह से तबाह होने से पहले दूसरी सदी में भी माया सभ्यता अंत के कगार तक पहुंच गई थी।

SCS पर US की चीन को धमकी, कहा- अपने हितों की रक्षा करना बखूबी जानते हैं हम