विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अक्साई चिन के पास चीनी सेना ने शुरू किया बड़ा सैन्य अभ्यास

By Lalit RaiEdited By:
Published: Fri, 09 Dec 2016 12:50 AM (IST)Updated: Fri, 09 Dec 2016 11:52 PM (IST)

शिनजियांग इलाके में अक्साइ चिन सीमा के पास चीनी सैनिक एक बड़ा सैन्य अभ्यास कर रहे हैं।

News Article Hero Image

बीजिंग, जेएनएन। चीनी सेना ने शिनजियांग के पश्चिमी इलाके में एक बड़ा सैन्य अभ्यास शुरू किया है। यह इलाका भारत और पाकिस्तान सीमा से सटा हुआ है। पीएलए की पश्चिमी कमान द्वारा किए जा रहे इस सैन्य अभ्यास में चीन के 10,000 से ज्यादा सैनिक हिस्सा ले रहे हैं।

पीएलए का सैन्य अभ्यास

चीन के सरकारी अखबार पीपल्स डेली के मुताबिक, इस अभ्यास में खुद को छुपाना, खुफिया जानकारी इकट्ठा करना, दुश्मन के बारे में जानकारी जुटाना और जवाबी हमला करने के तरीकों पर खास ध्यान दिया जा रहा है। अखबार में इस सैन्य अभ्यास की निश्चित जगह की जानकारी नहीं बतायी गई है। लेकिन इसका मुख् ध्यान भारत पर ही है, क्योंकि इस इलाके में चीन का सीमा विवाद सिर्फ भारत के साथ ही है।

US राजदूत रिचर्ड वर्मा ने उत्तर-पूर्वी राज्यों का दौरा कर दिया चीन को संकेत

इस सैन्य अभ्यास में सात पहाड़ियों को शामिल किया गया है। यह इलाका समुद्र तल से 4,000 मीटर से ज्यादा की ऊंचाई पर स्थित है। चीन द्वारा यह सैन्य अभ्यास ऐसे वक्त में किया जा रहा है जब पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में भारत की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारत-पाक सीमा पर भारी तनाव का माहौल है।

सैन्य अभ्यास की वजह

यह अभ्यास इसलिए भी अहम है कि पाकिस्तान में कमर जावेद बाजवा को हाल ही में नया आर्मी चीफ बनाया गया है। जानकारों का कहना है कि चीन के इस सैन्य अभ्यास से पाकिस्तानी आर्मी का मनोबल बढ़ेगा और इसके जरिए भारत पर दबाव बनाने की कोशिश की जाएगी।

बाजवा के नए पाक आर्मी चीफ बनते ही चीन ने बिना देर किए पाकिस्तान को अपना समर्थन जारी रखने का भरोसा दिलाया था। इस सिलसिले में चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम रिश्तों को मजबूती देने के लिए पाकिस्तान के साथ मिलकर काम करते रहेंगे।

भारत-चीन संयुक्त सैन्य अभ्यास 'हैंड इन हैंड 2016'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।