विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तर कोरिया से बातचीत की पेशकश पर चीन ने किया अमेरिका का समर्थन

By Manish NegiEdited By:
Published: Thu, 03 Aug 2017 03:58 PM (IST)Updated: Thu, 03 Aug 2017 04:04 PM (IST)

विदेश मंत्री वांग यी ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि चीन ने टिलरसन के बयान को महत्व दिया है।

उत्तर कोरिया से बातचीत की पेशकश पर चीन ने किया अमेरिका का समर्थन
उत्तर कोरिया से बातचीत की पेशकश पर चीन ने किया अमेरिका का समर्थन

बीजिंग, रॉयटर्स। चीन ने उत्तर कोरिया से बातचीत की पेशकश पर अमेरिका के बयान का स्वागत किया है। चीन ने कहा है कि वह हमेशा से ही बातचीत कर समाधान निकालने का समर्थन करता आ रहा है। विदेश मंत्री वांग यी ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि चीन ने टिलरसन के बयान को महत्व दिया है। हमें उम्मीद है कि उत्तर कोरिया को लेकर अमेरिका नीतियों का पालन करेगा।

गौरतलब है कि अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने इसी मंगलवार को कहा था कि अमेरिका उत्तर कोरिया में शासन बदलने के पक्ष में नहीं है। अमेरिका कुछ मुद्दों पर प्योंगयांग के साथ बातचीत के लिए तैयार है। हालांकि टिलरसन ने दोहराते हुए कहा कि उत्तर कोरिया को अपना न्यूक्लियर मिसाइल कार्यक्रम रोकना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर उत्तर कोरिया अपने न्यूक्लियर मिसाइल कार्यक्रम को रोक देता है तो अमेरिका बातचीत के लिए तैयार है। 

बता दें कि संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों के बावजूद उत्तर कोरिया लगातार मिसाइल परीक्षण कर रहा है। उत्तर कोरिया ने पिछले शुक्रवार को इंटरकॉन्टिनेंटल मिसाइल का परीक्षण किया था। उत्तर कोरिया इस साल अब तक 14 मिसाइलों का परीक्षण कर चुका है।

यह भी पढ़ें: चीन उत्तर कोरिया के मिसाइल कार्यक्रम का समर्थक नहीं