विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चीन व अमेरिका के बीच पहली ‘राजनयिक सुरक्षा वार्ता’ कल

By Monika minalEdited By:
Published: Tue, 20 Jun 2017 02:06 PM (IST)

चीन और अमेरिका के बीच पहले चरण की राजनयिक और सुरक्षा वार्ता 21 जून को वाशिंगटन में आयोजित होगी।

चीन व अमेरिका के बीच पहली ‘राजनयिक सुरक्षा वार्ता’ कल
चीन व अमेरिका के बीच पहली ‘राजनयिक सुरक्षा वार्ता’ कल

बीजिंग (एएनआई)। वाशिंगटन में बुधवार को चीन और अमेरिका के बीच पहली राजनयिक और रक्षा वार्ता होगी। चीन के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यांग जिची, अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्‍स टिलरसन व रक्षा मंत्री जेम्‍स मैट्टिस वार्ता करेंगे।

चीनी एक्‍सपर्ट के अनुसार, चीन और अमेरिका के बीच इस वार्ता से मतभेद कम होंगे और ठोस परिणाम मिलेंगे। आपसी विश्‍वास बढ़ाने और आम सहमति के जरिए विवादों को सुलझाने के साथ दोनों देशों के सुरक्षा संबंधों को सही करने के लिए यह वार्ता आवश्‍यक है।

चीन के सेंट्रल मिलिटरी कमिशन (सीएमसी) के सदस्‍य जनरल फांग फेंगशुई भी इस वार्ता में शामिल होंगे। दोनों देश चीन-अमेरिका संबंधों व अन्‍य मसलों पर अपने विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के पूर्व एशिया-प्रशांत मामलों के सहायक मंत्री सुसान थॉर्नटन ने बताया कि कोरियाई प्रायद्वीप का परमाणु मामला इस बार की वार्ता के प्रमुख मुद्दों में से एक है, इसके अलावा दक्षिणी चीन सागर मामला, नेविगेशन सुरक्षा, आतंक विरोध और दोनों देशों की सेनाओं के बीच संबंध जैसे मामलों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्हें आशा है कि पहले चरण की वार्ता में उपलब्धियां हासिल होंगी। उन्होंने कहा कि अमेरिका चीन के साथ सहयोग का विस्तार करने में जुटा रहेगा और महत्वपूर्ण मुद्दों पर चीन के साथ अपने मतभेदों को कम करेगा।

चीन अमेरिका के साथ मिलकर वार्ता में सकारात्मक उपलब्धियां हासिल करने के लिए कोशिश करेगा।

यह भी पढ़ें: चीन इस गंदी चाल के जरिए बढ़ाना चाहता था भारत-सिंगापुर के बीच दूरियां!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।