विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चीन इस गंदी चाल के जरिए बढ़ाना चाहता था भारत-सिंगापुर के बीच दूरियां!

By Tilak RajEdited By:
Published: Fri, 16 Jun 2017 11:57 AM (IST)

सिंगापुर और भारत 1984 से हर साल नौसैनिक अभ्यास करते आ रहे हैं। इस बार भारतीय नौसेना के चार जंगी ...और पढ़ें

चीन इस गंदी चाल के जरिए बढ़ाना चाहता था भारत-सिंगापुर के बीच दूरियां!
चीन इस गंदी चाल के जरिए बढ़ाना चाहता था भारत-सिंगापुर के बीच दूरियां!

नई दिल्‍ली, जेएनएन। भारत और सिंगापुर के बीच हुए समुद्री द्विपक्षीय अभ्‍यास(सिमबेक्‍स) को लेकर जहां चीन के विदेश मंत्रालय ने इशारों की इशारों में विरोध किया। वहीं एक वीडियो के जरिए भी चीन के लोगों ने सिंगापुर का इस अभ्‍यास को लेकर मजाक बनाया, उन्‍हें कमजोर और काले दिल का बताया।

टाइम्‍स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, पिछले महीन जब भारत-सिंगापुर समुद्री द्विपक्षीय अभ्‍यास में व्‍यस्‍त था, तब चीन कथित तौर पर सिंगापुर के लोगों को भारत के खिलाफ भड़काने का काम कर रहे थे। इस दौरान कुछ वीडियो कथित तौर पर चीनी मूल के लोगों द्वारा सिंगापुर में साझा किये जा रहे थे। इसमें सिंगापुर की भारत के साथ अभ्‍यास करने की आलोचना की जा रही है। एक वीडियो में यह कहा जा रहा है कि सिंगापुर एक छोटा सा देश है, जिसके लोगों की चमड़ी का रंग पीला है, लेकिन इनके दिल काले हैं। इसलिए उन्‍होंने चीन को छोड़कर भारत और अमेरिका का चुना है।
 
वहीं एक दूसरे चीनी वीडियो में लोग कहते हुए नजर आ रहे हैं कि सिंगापुर की सेना इतनी शक्तिशाली नहीं कि चीन को नुकसान पहुंचा सके। लेकिन भारत और अमेरिका के साथ मिलकर सिंगापुर जरूर दक्षिण चीन सागर में हमें नुकसान पहुंचा सकता है। ये अभ्‍यास चीनी निर्यात और आयात को प्रभावित कर सकता है, जो ज्यादातर दक्षिण चीन सागर के माध्यम से होते हैं।

यह वीडियो भारत-पाकिस्तान संबंधों के एक अजीब संदर्भ पर आकर खत्‍म होती है। अंत में एक नक्‍शा दिखाया जाता है, जिसमें चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) नजर आता है। यह नक्‍शा दर्शाता है कि यदि भारत और सिंगापुर ने मलक्का जलडमरूमध्य(जलसन्धि) से चीन को बाहर कर दिया है, तब भी ग्वादर बंदरगाह उसके पास है।

सिंगापुर और भारत 1984 से हर साल नौसैनिक अभ्यास करते आ रहे हैं। इस बार भारतीय नौसेना के चार जंगी जहाज और पनडुब्बी विध्वंसक विमान पी-8एल ने भी इसमें हिस्सा लिया। इस मौके पर हुआ चानयिंग ने कहा कि ऐसी किसी साझेदारी में चीन को बस यह उम्मीद होती है कि वे इसका ध्यान रखेंगे कि इससे अन्य देशों के हितों को कोई चोट न पहुंचे, न ही क्षेत्रीय शांति और स्थिरता में खलल पड़े। हालांकि, चीन इससे पहले दक्षिण चीन सागर में तेल खनन में भारत-वियतनाम की साझेदारी का विरोध कर चुका है।

इसे भी पढ़ें: दक्षिण सागर में भारत के सैन्य अभ्यास से बौखलाया चीन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।