विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अरुणाचल पर जापान के बयान से लाल हुआ चीन

By Sudhir JhaEdited By:
Published: Mon, 19 Jan 2015 08:44 PM (IST)Updated: Mon, 19 Jan 2015 09:03 PM (IST)

जापान के विदेश मंत्री फुमियो किशीदा की ओर से अरुणाचल प्रदेश को भारत का हिस्सा बताने पर चीन लाल हो गया है। बीजिंग इस हद तक नाराज हुआ कि उसने जापान के समक्ष इस बाबत आधिकारिक शिकायत दर्ज करा डाली। दोनों देशों के संबंध पहले से ही काफी तनावपूर्ण रहे

News Article Hero Image

बीजिंग। जापान के विदेश मंत्री फुमियो किशीदा की ओर से अरुणाचल प्रदेश को भारत का हिस्सा बताने पर चीन लाल हो गया है। बीजिंग इस हद तक नाराज हुआ कि उसने जापान के समक्ष इस बाबत आधिकारिक शिकायत दर्ज करा डाली। दोनों देशों के संबंध पहले से ही काफी तनावपूर्ण रहे हैं।

जापान ने इसको ज्यादा तूल न देते हुए कहा कि टोक्यो चाहता है कि भारत और चीन शांतिपूर्ण तरीके से अपना विवाद निपटाए। दरअसल, जापान के एक समाचारपत्र में विदेश मंत्री किशीदा का बयान प्रकाशित किया गया है, जिसमें उन्होंने शनिवार को नई दिल्ली में अरुणाचल प्रदेश को भारत का हिस्सा बताया था। बीजिंग ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि टोक्यो को भारत के साथ सीमा विवाद की गंभीरता को समझना चाहिए।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हांग लेई ने बताया कि इस बाबत उन्होंने जापान से स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं, जापान ने किशीदा के बयान की पुष्टि करने से इन्कार कर दिया है। अरुणाचल को दक्षिणी तिब्बत का हिस्सा बताकर चीन उस पर अपना दावा आए दिन करता रहा है।

पढ़ेंः अरुणाचल पर विशेष ध्यान देने की जरूरतः रिजिजू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।