विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अरुणाचल पर विशेष ध्यान देने की जरूरत: रिजिजू

By Kamal VermaEdited By:
Published: Mon, 10 Nov 2014 06:57 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 10 Nov 2014 07:51 PM (GMT+05:30)

केंद्र में भले ही किसी पार्टी या गठबंधन की सरकार रही हो, पूर्वोत्तर के राज्य विकास के मामले में सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते रहे हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने स्वीकार किया कि 1962 में चीनी हमले के बाद भारत सरकार ने अरुणाचल प्रदेश पर कम

News Article Hero Image

इटानगर। केंद्र में भले ही किसी पार्टी या गठबंधन की सरकार रही हो, पूर्वोत्तर के राज्य विकास के मामले में सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते रहे हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने स्वीकार किया कि 1962 में चीनी हमले के बाद भारत सरकार ने अरुणाचल प्रदेश पर कम ध्यान दिया। सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं भी आज तक बहुत से गांवों को मयस्सर नहीं हो पाई हैं। रिरिजू अरुणाचल प्रदेश से भाजपा सांसद हैं।

एक दिन पहले रविवार को पश्चिमी सियांग जिले में तीन दिवसीय पर्यटन महोत्सव के समापन के दौरान रिजिजू ने यहां लोगों को भरोसा दिलाया कि अरुणाचल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र हर संभव प्रयास करेगा। इसके लिए विशेष राशि जारी की जाएगी। सड़कों की दुर्दशा पर उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सड़क संपर्क में सुधार करना जरूरी है। साथ ही उन्होंने गांवों में सड़कों का जाल बिछाए जाने का भरोसा दिलाया।

पढ़ें: रिजिजू ने अरुणाचल में पीएलए की घुसपैठ से किया इंकार

अरुणाचल में सड़क की योजना पर चीन नाराज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।