विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रिजिजू ने अरुणाचल में पीएलए की घुसपैठ से किया इन्कार

By Sanjay BhardwajEdited By:
Published: Tue, 28 Oct 2014 07:32 PM (IST)Updated: Tue, 28 Oct 2014 07:34 PM (IST)

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने हाल के समय में अरुणाचल प्रदेश में चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के किसी भी घुसपैठ से इन्कार किया है। रिजिजू ने इटानगर में संवाददाताओं से कहा, 'निश्चित सीमांकन नहीं होने के कारण गलती से दोनों देशों के सैनिक एक

News Article Hero Image

इटानगर। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने हाल के समय में अरुणाचल प्रदेश में चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के किसी भी घुसपैठ से इन्कार किया है।

रिजिजू ने इटानगर में संवाददाताओं से कहा, 'निश्चित सीमांकन नहीं होने के कारण गलती से दोनों देशों के सैनिक एक दूसरे के क्षेत्र में प्रवेश करते रहते हैं। कभी-कभी तो चीन की सेना भी भारतीय सेना द्वारा घुसपैठ का दावा करती है।'

तीन महीने पहले ऊपरी सुबानसिरी जिले के टास्किंग क्षेत्र में कथित घुसपैठ की ओर ध्यान दिलाए जाने पर उन्होंने कहा कि दोनों देशों के सैनिक नियमित गश्त के दौरान गलती से एक-दूसरे के क्षेत्र में प्रवेश कर जाते हैं। कभी-कभी दोनों पक्षों के सैनिक आमने-सामने भी आ जाते हैं। उनके मुताबिक सीमा के पास केवल उन्हीं जगहों पर घुसपैठ होती है जहां स्थायी संरचना नहीं है।

उनका कहना है कि सीमांकन नहीं होने के कारण इस प्रकार के घटना जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों को अधिक सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है ताकि चीनी सैनिक हमारी सीमा में नहीं घुस सकें।

पढ़ें : चीनी सीमा पर घुसपैठ को बर्दाश्त नहीं करेगा भारत

पढ़ें : कश्मीर एक संवेदनशील मामला : रिजिजू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।