विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चीन के रक्षा बजट में इस वर्ष होगी 7 से 8 फीसद की बढ़ोतरी

By Kamal VermaEdited By:
Published: Fri, 04 Mar 2016 01:22 PM (IST)Updated: Fri, 04 Mar 2016 02:22 PM (IST)

चीन इस वर्ष अपने रक्षा बजट में करीब सात से आठ फीसद की वृद्धि करेगा। वह ऐसा दक्षिण चीन सागर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

बीजिंग। चीन इस वर्ष अपने रक्षा बजट में करीब सात से आठ फीसद की वृद्धि करेगा। वह ऐसा दक्षिण चीन सागर पर उपजे विवाद के अलावा अन्य विवादित बिंदुओं के मद्देनजर करने वाला है। हालांकि बजट की धनराशि निश्चित तौर पर कितनी होगी इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिली है। चीन की नेशनल पिपुल्स कांग्रेस के प्रवक्ता फू यिंग ने कहा है कि इस वर्ष मिलिट्री के बजट में वृद्धि होगी लेकिन यह पिछले वर्ष की तुलना में बहुत अधिक नहीं होगी।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से दक्षिण चीन सागर को लेकर अमेरिका और चीन के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। इसके अलावा चीन का अन्य पड़ोसी देशों से लंबे समय से सीमा विवाद चल रहा है। पिछले वर्ष द्वितीय विश्व युद्ध की जीत के जश्न के अवसर चीन के राष्टपति ने फौज में कटौती की बात कही थी। इस दौरान निकलने वाली परेड में भी फौज के काफी अत्याधुनिक दस्तों ने हिस्सा लिया था। माना जा रहा है कि अब चीन का फोकस हथियारों के आधुनिकीकरण पर ज्यादा हाेगा।

पढ़ें: भारत, जापान संग सैन्य अभ्यास करेगा अमेरिका

अमेरिका ने चीन को दी दुष्परिणाम की चेतावनी