विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत, जापान संग सैन्य अभ्यास करेगा अमेरिका

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Thu, 03 Mar 2016 07:43 PM (IST)Updated: Thu, 03 Mar 2016 07:49 PM (IST)

अमेरिका जल्द ही भारत और जापान के साथ नौसैन्य अभ्यास करेगा। यह अभ्यास दक्षिण चीन सागर के समीप उत्तरी फिलीपींस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अमेरिका जल्द ही भारत और जापान के साथ नौसैन्य अभ्यास करेगा। यह अभ्यास दक्षिण चीन सागर के समीप उत्तरी फिलीपींस सागर में होगा। इससे चीन के साथ तनाव बढ़ने की आशंका है। प्रशांत कमान क्षेत्र के प्रमुख एडमिरल हैरी हैरिस ने इसकी जानकारी साझा की है।

चीन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "कुछ बड़े देश छोटे देशों को डरा धमका कर उन पर धौंस जमा रहे हैं। मैं हिंद महासागर में भारत द्वारा सभी विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने का प्रशंसक हूं।" अमेरिका ने कुछ दिनों पहले ही दक्षिण चीन सागर के सैन्यीकरण पर चीन को चेताया था।

ऐसे में भारत और जापान के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास की घोषणा से बीजिंग चिढ़ सकता है। पिछले साल तीनों देशों ने बंगाल की खाड़ी में नौसैन्य अभ्यास में हिस्सा लिया था। इस क्षेत्र में चीन की बढ़ती गतिविधि को देखते हुए आठ वर्षों के बाद यह अभ्यास किया गया था। सीमा को लेकर चीन की भारत और जापान के साथ तनातनी बनी रहती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।