यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ब्रिटिश टेलीकॉम भारत में बंद करेगी कॉल सेंटर
ब्रिटिश टेलीकॉम (बीटी) ने भारत में अपने कॉल सेंटर बंद करने की योजना का एलान किया है। खराब ग्राहक सेवा ...और पढ़ें

लंदन । ब्रिटिश टेलीकॉम (बीटी) ने भारत में अपने कॉल सेंटर बंद करने की योजना का एलान किया है। खराब ग्राहक सेवा की शिकायतों के बाद इस दिग्गज ब्रितानी दूरसंचार कंपनी ने इन्हें दोबारा ब्रिटेन लाने का फैसला किया है।
कंपनी की ओर से बताया गया कि 2016 तक 80 फीसद से ज्यादा कॉलों का जवाब ब्रिटेन में दिया जाएगा। आने वाले वर्षों में यह हिस्सा और बढ़ेगा। अभी वह दिल्ली और बेंगलुरु में कॉल सेंटरों का उपयोग कर रही थी।
बीटी कंज्यूमर के चीफ एक्जीक्यूटिव जॉन पीटर ने बताया कि ग्राहकों ने कहा है कि वे ब्रिटेन स्थित संपर्क केंद्रों पर कॉल करने को अधिक वरीयता देते हैं। विदेशी साझेदारों ने अच्छे स्तर की सेवा प्रदान की है। हालांकि, अब ब्रिटेन में अधिक निवेश की प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए सही समय आ गया है। गार्जियन के अनुसार, अपने ऑपरेशनों को सहारा देने के लिए 2003 से कंपनी बेंगलुरु और दिल्ली में कॉल सेंटरों का इस्तेमाल कर रही है। कंपनी के ब्रिटेन में एक करोड़ ग्राहक हैं। फर्म बैक-ऑफिस वर्क को ऑउटसोर्स करना जारी रखेगी। इसमें सीधे ग्राहकों की कॉल लेने का काम शामिल नहीं होता है। यह काम भारत में कराया जाता रहेगा।
